Breaking News in Primes

राजस्थान पुलिस के 76वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन थाना परिसर मे हुआ

0 64

*राजस्थान पुलिस के 76वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन थाना परिसर मे हुआ*

 

*रिपोर्टर ओम सोनी

 

भवानी मण्ड़ी-* विगत दिवस पुलिस प्रशासन भवानी मंडी द्वारा थाना परिसर मे 76 वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बसंती लाल मानमल सालेचा सेवा संस्थान भवानी मंडी के द्वारा पुलिस स्थापना दिवस पर डीएसपी प्रेम कुमार चौधरी और थाना प्रभारी रमेश चंद्र मीना सहित समस्त पुलिस कर्मियों का माला दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक ड़ॉ जे के अरोड़ा थे तथा अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा नें की विशिष्ट अतिथि के रुप में के के राठी, राजेश कुमार नाहर उपस्थित रहे। स्वागत भाषण संस्थान अध्यक्ष कालू लाल सालेचा नें दिया सचिव गणेश सालेचा नें अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ जे के अरोड़ा ने पुलिस द्वारा आम जनता की सेवा कार्य में दी जा रही सेवाओं की तारीफ कर उन्हें शुभकामनाऐ दी सभी वक्ताओं नें भवानी मंडी शहर के पुलिस प्रशासन की सेवाओं तुरंत कार्यवाहीकर अपराधों पर रोकथाम की सराहना की वहीं कार्यक्रम में डीएसपी प्रेम कुमार चौधरी और थाना प्रभारी रमेश चंद्र मीना के द्वारा विद्यालय के उपस्थित रहे 125 छात्र छात्राएँ को कानूनी जानकारी जानकारी देते हुए मोबाइल का कम से कम उपयोग करने की सलाह के साथ अधिक से अधिक पढ़ाई करने पर जारे देते हुए अपना ध्यान केंद्रित करने को कहा गया।

इस अवसर पर शीतल जैन बाफना, भेरुलाल चौधरी, किशोर लोढा, अविनाश परमार, करुणा सिसोदिया, राजेश कुमार जजावरा, विजय नाहर, राकेश धरविया, राकेश जेन, राजेंद्र बैरवा, राजेश कुमार जैन, गोतम मेघवाल, मुकेश मेघवाल, लखन बैरागी आदि उपस्थित रहे। संचालन आनंद काला ने किया संस्थान के सचिव गणेश सालेचा नें आभार प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस आम आदमी की 24 घण्टे सेवा करती हैं सभी कर्मचारियों के लिये नोकरी करने का समय तय रहता है लेकिन पुलिस कर्मचारियों का नहीं इनको कोटि कोटि सलाम करते हैं।

फोटो – 00001 एसडीओपी थाना प्रभारी एवं सम्मानित पुलिसकर्मी

0002 कार्यक्रम में उपस्थित अतिथीगण

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!