Breaking News in Primes

जिले भर में हो रहे बच्चियों के साथ दुष्कर्म, शोषण,बलात्कार के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सोपा

0 95

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट

लोकेशन शहडोल

 

शहडोल विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा आज दिनांक ११/०४/२०२५ को जिले भर में हो रहे बच्चियों के साथ दुष्कर्म, शोषण,बलात्कार के विरोध में माननीय कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन सोपा गया विहिप जिला उपाध्यक्ष अंजना जी आर्य ने माननीय कलेक्टर महोदय जी के समक्ष धनपुरी में 9 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, शहडोल नगर के पांडव नगर में 13 वर्ष की स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए तथा ऐसे आरोपियों को आजीवन कारावास हो,और नगर में पश्चिम बंगाल, कोलकाता, सिलीगुड़ी से आए हुए मौलवी जो पुरानी बस्ती एवं नगर के अन्य स्थानों पर किराए के मकान में निवास करते हैं और साथ ही झाड़ फूक का काम करते हैं इन सभी की जांच होना चाहिए जो हिंदू परिवार की महिलाओं को विभिन्न प्रकार का प्रलोभन देकर लव जिहाद का पूरे नगर में जल फैलाए हुए हैं पूर्व में नगर की पुरानी बस्ती के सोनी परिवार की बेटी जो कि मौलवी के पास झाड फूक करने अपने परिवार वालों के साथ जाती थी और लव जिहाद का शिकार होकर 62 वर्षीय मौलवी के साथ 26 वर्षीय सोनी परिवार की बेटी में निकाह कर लिया, ये सारे मौलवी अनैतिक रूप से नगर में निवास कर रहे हैं और हिंदू परिवार की महिलाओं का बैकग्राउंड लेकर लव जिहाद का षड्यंत्र रचने वालों को देते हैं और इस प्रकार की कई घटनाएं व्यौहारी, बुढार जैतपुर में पूर्व में घटित हो चुकी है जिसका फिर भी थानों में किया है लेकिन कोई उचित कार्रवाई या परिणाम सामने नहीं आया इन सारे मामलों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए मातृशक्ति जिला संयोजिका ममता बरी जी ने माननीय कलेक्टर महोदय जी से शहडोल जिले में 4 माह के अंदर 6 बच्चिया जो घर से स्कूल के लिए निकली और लापता हो गई 3 बच्ची बुढार क्षेत्र से, 1 खैराहा क्षेत्र से, 1 गोहपारू क्षेत्र से, जयसिंहनगर से 1 और 1 धनपुरी क्षेत्र से बच्चिया घर से स्कूल कॉलेज के लिए निकली और लापता हो गई जिसमें से गोहपारू क्षेत्र की बच्ची को बजरंग दल और पुलिस प्रशासन की मदद से माईकी गांव से दस्तायप किया गया था जो पूर्व में दो विवाह कर चुके मुस्लिम के साथ चली गई थी, अभी भी जिले में पांच बच्चियों का पता नहीं है कहां है किसके साथ है जिंदा है अथवा नहीं है या किसी बड़ी घटना दुर्घटना का शिकार हो गई परिवार जनों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सारी बच्चों के लापता होने की F.I.R भी कराई गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है अति शीघ्र सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए और बच्चियों की सुरक्षा की दृष्टि से बलात्कार जैसे कुकर्म करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई तथा सभी को आजीवन कारावास होना चाहिए अन्यथा विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी और सर्व हिंदू समाज की माता_ बहनों के नेतृत्व में जिला बन्द का आह्वान कर उग्र प्रदर्शन करने को विवश होंगे जिसकी पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी

ज्ञापन में मुख्य रूप से छाया गुप्ता दीदी, मातृशक्ति नगर संयोजिका सुनीता वर्मा दीदी, दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजीका दिव्या गुप्ता दीदी, अनीता वर्मा दीदी, राधा सेन दीदी, रेनु जायसवाल दीदी, गोमती वर्मा दीदी, श्रीमती रन्नु वर्मा दीदी, निशु केवट दीदी, अर्चना सराफ दीदी, अंकित गिरी दीदी, संगीता गिरी दीदी, प्रीति वर्मा दीदी, सुमन वर्मा दीदी, रूमी देवी दीदी आदि मातृशक्ति दुर्गावाहानी की बहने सम्मिलित रहे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!