Breaking News in Primes

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

0 29

नितिन केसरवानी

कौशाम्बी,

*नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन एवं आत्मसुरक्षा के लिए सरकार कृत संकल्प-मा0 जिला पंचायत अध्यक्षा*

* अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद के* मा0जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सोनकर ने डायट मैदान परिसर में मॉ सरसस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मा0 श्रीमती कल्पना सोनकर ने डायट परिसर में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन एवं उनके आत्म सम्मान व सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान एवं उनके विकास के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाते हुए सराहनीय कार्य किया है। कहा कि महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान एवं स्थान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार बैंक सखी के माध्यम से महिला समूहों को तेजी से बढ़ा रही है, जिसके माध्यम से महिलायें आत्म निर्भर एवं स्वावलम्बी बन रही हैं। मा0 अध्यक्षा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना प्रत्येक थानों में की है, जिसमें महिलायें अपनी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करा सकती है। साथ ही साथ केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रत्येक क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी करती है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मा0 अध्यक्षा ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड)के अन्तर्गत लैपटाप हेतु अविका त्रिपाठी,खुशी त्रिपाठी, नैन्सी, लक्ष्मी मिश्रा को लैपटाप एवं शादी अनुदान हेतु खुशी पाण्डेय को एक लाख का चेक देकर सम्मानित किया। इसी तरह से इण्टरमीडिएट में 14 ,हाईस्कूल में 10 मेधावी छात्राओं को डमी चेक देकर किया सम्मानित। इसी तरह अच्छा कार्य करने वाले अध्यापक एवं अध्यापिकायें, ऑगनबाडी कार्यकत्रिया व छात्र-छात्राओं को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, हर क्षेत्र में महिलायें अग्रसर है। कहा कि महिलायें हर चुनौती का सामना करते हुए अपने पथ पर अग्रसर होती है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य,पूर्व विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक श्री लाल बहादुर, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव,जिला विकास अधिकारी श्री सुखराज बन्धु, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्री कमलेन्द्र कुशवाहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मंनत्सा बानो, डायट प्राचार्या निधि शुक्ला सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में महिलायें एवं छात्रायें उपस्थित रहीं।

*मा0 जिला पंचायत अध्यक्षा एवं राज्य महिला आयोग की सदस्या ने दिब्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल का किया वितरण*

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद के मा0 जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सोनकर एवं राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा ने डायट मैदान परिसर में दिब्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरण देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र महिलाओं को दिया जाये। कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनायें निःशुल्क है, इसमें किसी को भी पैसा देने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य,पूर्व विधायक मंझनपुर श्री लाल बहादुर, पूर्व विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी श्री सुखराज बन्धु सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!