Breaking News in Primes

शिवराज के बेटे की शादी में दिग्गजों का लगा जमावड़ा, बारात में थिरके ज्योतिरादित्य सिंधिया

0 47

शिवराज-के-बेटे-की-शादी-में-दिग्गजों-का-लगा-जमावड़ा,-बारात-में-थिरके-ज्योतिरादित्य-सिंधिया

भोपाल /जोधपुर

 केंद्रीय मंत्री और मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय और अनुपम बंसल की बेटी अमानत शादी के बंधन में बंध गए। राजस्थान के जोधपुर जिले के शाही उम्मेद भवन पैलेस में गुरुवार रात को दोनों ने सात फेरे लेकर एक दूसरे को सात वचन दिए और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। इस शाही समारोह में देश प्रदेश के कई बड़े नेता, उद्योगपति और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। इससे पहले कार्तिकेय रथ पर सवार होकर अमानत को लेने के लिए बारात के साथ निकले। बारात में शिवराज सिंह समेत पूरा चौहान परिवार और तमाम बड़े नेता झूमते नजर आए। शाही अंदाज से उम्मेद भवन पैलेस से घोड़ों, ऊंट और लवाजमे के साथ की बारात धूमधाम के साथ निकाली गई।

वरमाला के बाद हुई फेरों की रस्म
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को कार्तिकेय की बारात उम्मेद भवन पैलेस के लांसर लॉन से रवाना हुई। दूल्हे कार्तिकेय के लिए दो घोड़े की बग्गी सजाई गई थी। साथ ही बारात के शाही लवाजमे में एक दर्जन से अधिक घोड़े, ऊंट और पालकियां भी थीं। बारात में शिवराज सिंह जमकर थिरके। उन्होंने अपने छोटे बेटे कुणाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ खूब डांस किया। कुछ देर बाद लांसर लॉन से रवाना कार्तिकेय की बारात बद्री लान पहुंची, जहां वरमाला की रस्म हुई। इसके बाद फेरों की रस्म की गई। एक दूसरे का हाथ थामकर कार्तिकेय और अमानत ने सात फेरे लिए। दोनों की शादी की रस्में मप्र से जोधपुर पहुंचे पंडितों ने कराईं। इस शादी शादी के लिए उम्मेद भवन पैलेस को खास तौर से सजाया गया था।

दिग्गजों की शिरकत
शादी में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज शामिल हुए. वहीं,  राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा समेत मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई मंत्रियों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया. गुरुवार सुबह से मेहमानों का आगमन शुरू हुआ, जिसमें 12 चार्टर विमान जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरे.

भव्य आयोजन और रंगारंग माहौल
बता दें कि शिवराज मंगलवार को पत्नी साधना, बेटे कार्तिकेय और 35 परिजनों के साथ जोधपुर पहुंचे. बंसल परिवार ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. मंगलवार से रस्में शुरू हुईं, बुधवार को संगीत की रंगारंग शाम हुई और 6 मार्च को सात फेरे संपन्न हुए. बारात में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी ने मारवाड़ी धुनों पर ठुमके लगाए, जिसे देख मेहमानों ने तालियां बजाईं. जोधपुर की मिठाइयां, केर-सांगरी और बाजरे का सोगरा मेहमानों को परोसा गया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस हाई-प्रोफाइल शादी के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद रही. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गजेंद्र सिंह शेखावत ने व्यवस्थाओं पर नज़र रखी. उम्मेद भवन, जो प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और नीता अंबानी के आयोजनों का गवाह रह चुका है, फिर से शाही ठाठ का प्रतीक बना.

इस अवसर पर शिवराज ने कहा, “आज का दिन मेरे और धर्मपत्नी साधना के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली और हर्षोल्लास से भरा है. मेरे हृदय में गर्व और आत्मीयता के भाव उमड़ रहे हैं, मेरे बेटे कार्तिकेय आज गृहस्थ जीवन के पवित्र बंधन में बंध गए हैं और अमानत बेटी बनकर हमारे घर आ रही है.”

आगे के आयोजन
शादी के बाद 12 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान और 18 मार्च को दिल्ली के एयरफोर्स ग्राउंड में रिसेप्शन होगा. यह आयोजन दो परिवारों के मिलन के साथ-साथ राजनीति और उद्योग जगत के संगम का प्रतीक बन गया. सिंधिया का डांस इस समारोह की खास झलक रहा.

बारात में जमकर किया गया डांस
कार्तिकेय की बारात में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शिवराज सिंह चौहान ने गले लगाया। साथ ही शिवराज सिंह ने उनके साथ डांस भी किया। इस दौरान बैंड की स्वर लहरियों और ढोल नगाड़ों की थाप के बीच शिवराज की पत्नी साधना सिंह और सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे भी थिरकी नजर आईं। बेटे की शादी में शिवराज सिंह जोधपुरी सूट में सज-धज कर तैयार हुए। वहीं, बारातियों के लिए विशेष तौर से जोधपुरी साफा का इंतजाम किया गया था। इस विवाह समारोह में जोधपुर के पूर्व नरेश गज सिंह भी शामिल हुए, उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में पहुंचे महमानों के रुकने का इंतजाम उम्मेद भवन पैलेस, होटल आईटीसी वेलकम, होटल रेडिसन और अजीत भवन में किया गया था।   

रामचरित मानस की भेंट
इससे पहले गुरुवार को संगीत और मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसमें कार्तिकेय और अमानत ने पिता शिवराज सिंह को रामचरित मानस भेंट की। इस गिफ्ट को देखकर शिवराज भावुक हो गए। उन्होंने बेटे और बहू को नया जीवन शुरू करने से पहले सीख देते हुए कहा कि आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं। जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं। बता दें कि इससे एक दिन पहले बुधवार को शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन भी था।

कई वीआईपी मेहमान विवाह समारोह में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय और शूज कंपनी लिबर्टी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के विवाह समारोह में कई हस्तियां शामिल हुईं। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ . प्रेमचंद बैरवा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीमसर, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, खेल मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल सांसद आलोक शर्मा समेत कई अन्य नेता और मंत्री शादी समारोह में शामिल हुए।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!