Breaking News in Primes

किरंदुल पालिका परिषद में कांग्रेस ने मारी बाजी, बबलू सिद्दीकी बने उपाध्यक्ष

0 804

“किरंदुल पालिका परिषद में कांग्रेस ने मारी बाजी, बबलू सिद्दीकी बने उपाध्यक्ष”

 

किरंदुल: 11 फरवरी को हुए नगरी निकाय चुनाव में जहां किरंदुल नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर भाजपा के रूबी सिंह ने कब्जा जमाया। वहीं आज अध्यक्ष व पार्षदों के शपथ ग्रहण के पश्चात पालिका परिषद में हुए उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बबलू सिद्दीकी ने जीत दर्ज करते हुए उपाध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम की। विदित ही कि निकाय चुनाव में जहां अध्यक्ष पद पर बीजेपी काबिज हुई, वही 18 वार्डों वाली इस पालिका चुनाव में पांच पार्षद बीजेपी को, 5 पार्षद कांग्रेस को, 4 पार्षद सीसीआई को एवं चार पार्षद निर्दलीय के रूप में जीत दर्ज किए थे।और आज अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण के पहले ही दो निर्दलीय पार्षदों द्वारा भाजपा प्रवेश किया गया। जिससे भाजपा के पार्षद की संख्या 7 हो गई। इसी आकलन के साथ भाजपा उपाध्यक्ष बनाने का दवा बड़े ही आत्मविश्वास से कर रही थी। वही चुनाव नतीजे सामने आने पर 5 पार्षद जितने वाली कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष उम्मीदवार बबलू सिद्दीकी ने भाजपा और सीपीआई के घर मे सेंध मारते हुए 18 में 9 वोट लेकर उपाध्यक्ष बनने में कामयाबी हासिल की। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोनी को 7 मत और सीपीआई के के साजी को मात्र 2 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष चुनावी परिणाम घोषित होते ही पालीका कार्यालय में जश्न का माहौल उत्पन्न हो गया। सभी कांग्रेसी समर्थकों ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को रंग गुलाल एवं नारेबाजी के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!