Breaking News in Primes

शिवरात्रि पर नानपुर के अति प्राचीन शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता

0 81

लोकेशन आलीराजपुर/राजेश राठौड़

 

शिवरात्रि पर नानपुर के अति प्राचीन शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता

 

नानपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर आलीराजपुर जिले के आसपास के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.शिव मंदिर में कड़ाके की ठंड में सुबह से लोग मंदिर के दर्शन करने के लिए कतारे में खड़े रहे और मंदिर में शिव का दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।नानपुर के अति प्राचीन श्री नीलकंटेस्वर शांतिकुंज महादेव मंदिर में प्रताकाल से विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ। दिन भर शिव के जयकारे गूंजते रहे। पंडित विजय नागर ने बताया। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे पावन और शुभ अवसर माना जाता है. इस दिन शिव भक्त गहरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग का रुद्राअभिषेक,जलाभिषेक ,मंत्र उच्चारण के साथ सेकडो श्रद्धालु ने बाबा भोले का दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दिन शिव की उपासना से न केवल सुख-समृद्धि की प्राप्ति बल्कि व्यक्ति के बड़े से बड़े दुखों का भी अंत होता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था, महाशिवरात्रि का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन शिव परिवार की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और मधुरता बनी रहती है.इसलिए यह दिन विशेष रूप से पूजनीय है.कहते हैं कि महाशिवरात्रि दिन शिवलिंग पर केवल एक लोटा जल चढ़ाने से महाकाल प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं.आसपास से आए श्रद्धालुओं ने दूध, जल, सूखे मेवे और फल फूल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

शिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों ने पारंपरिक तौर से बनाई गई खीर का प्रसाद बाटी गई।हर हर महादेव युवा संगठन के सदस्यों और मदिर समिति ने गुरुवार भव्य भंडारे का आयोजन रखा जिसमे सेकडो भक्तो ने प्रसादी ग्रहण की। यह मौजूद रहे प्रदीप वाणी,बबलू सोनी,राजेश राठौड़,प्रशांत वाणी,योगेंद्र सोनी,विजय नागर

कैलाश वर्मा,देवेंद्र सोनी, जतिन वाणी,कुलदीप राठौड़,यश वाणी ,अंकुश राठौड़,सोनू वाणी का विशेष सहयोग रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!