Breaking News in Primes

इंदौर से प्रयागराज कुंभ जा रहे एक परिवार की कार मैहर में हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत

0 61

इंदौर-से-प्रयागराज-कुंभ-जा-रहे-एक-परिवार-की-कार-मैहर-में-हादसे-का-शिकार,-3-लोगों-की-मौत

कटनी
इंदौर से प्रयागराज कुंभ जा रहे एक परिवार की कार मैहर में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में कटनी रेफर किया गया था। कटनी से जबलपुर ले जाते समय एक युवती ने भी दम तोड़ दिया।

डिवाइडर से टकराई कार
जानकारी के अनुसार इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना अंतर्गत इंद्रजीत नगर निवासी कचलानी परिवार के सदस्य कार से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने निकले थे। रविवार की सुबह उनकी कार मैहर के अमदरा व पकरिया के बीच बोरी गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

ड्राइवर सहित 3 की मौत
दुर्घटना में कार में सवार गीता कचलानी पति ईश्वर कचलानी 40 साल और चालक प्रसाद धर्रागवणकर 45 साल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईश्वर कचलानी पिता बिक्रिया कचलानी 48 वर्ष और उनकी बेटी विनीता कचलानी 19 साल को गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही अमदरा थाना प्रभारी संजय दुबे मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को कटनी अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी लगते ही कटनी से उनके रिश्तेदार पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत में सुधार न होने पर विनीता को जबलपुर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत
विनीता को रिश्तेदार जबलपुर लेकर जा रहे थे और पीरबाबा के पास ही उसने भी दम तोड़ दिया। जिसका शव वापस जिला अस्पताल लाया गया। वहीं घायल ईश्वर का इलाज जारी है। घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!