मसाज के आड़ में जिस्मफरोशी, सीधी पुलिस की छापामार कार्यवाही से हुआ भंडाफोर। संदिग्ध हालात में 5 यूवक 5 यूवती पकड़ाई, दो यूवती रसियन की संचालक फरार,
मसाज के आड़ में जिस्मफरोशी, सीधी पुलिस की छापामार कार्यवाही से हुआ भंडाफोर।
संदिग्ध हालात में 5 यूवक 5 यूवती पकड़ाई, दो यूवती रसियन की संचालक फरार,
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
सीधी शहर के जमोड़ी थाना अंतर्गत गोपाल दास रोड नाग मंदिर के पास संचालित स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोर हुआ है। जहां समाज के नाम पर जिस्मफरोशी का बड़ा खेला चल रहा था जिसमें सीधी पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए संदिग्ध हालत में 5 यूवक व 5 यूवतियो को पकड़ा है जिसमें दो यूवती रसियन की बताई जा रही है बताते चलें कि विगत दो वर्षों से संचालित स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे की शिकायत काफी समय पुलिस को मिल रही थी। जहां सीधी पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित डीएसपी गायत्री तिवारी की नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने सेंटर में शनिवार को छापा मार कार्यवाही करते हुए पांच युवक व पांच युवतियां संदिग्ध हालत में पकड़ा गया हैं। वहीं संचालक पुलिस पकड़ से बाहर है।पकड़े गए यूवक यूवतियो को पूछताछ करने के बाद पुलिस अग्रिम कार्यवाही के लिए जमोड़ी थाना ले गई है । बताया गया कि स्पा सेंटर में काफी समय से अनैतिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिल रही थी इसके बाद आज प्लान तैयार कर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। सीधी में इकलौता स्पा सेंटर करीब 2 वर्ष से अधिक समय से चल रहा था जिसमें दूसरे राज्यों की युवतियां कार्य कर रही थी। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मिल रही शिकायत के आधार पर डीएसपी गायत्री तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापे मार कार्यवाही कराई गई संचालित स्पा सेंटर से पांच युवक तथा पांच यूवतियो को पकड़ा गया हैं जिन्हें जमोड़ी थाना पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही के लिए ले जाया गया है कार्यवाही जारी है युवतियां मध्य प्रदेश के बाहर के ही बताई जा रहे हैं।