Breaking News in Primes

कसरावद मे मालवी रजक धोबी समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई संत गाड़गे महाराज की जयंती

0 67

कसरावद मे मालवी रजक धोबी समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई संत गाड़गे महाराज की जयंती

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

स्वच्छ भारत अभियान प्रेणता एवं मानवता के महान उपासक राष्ट्रीय संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 149 वी जयंती रविवार को मालवीय रजक धोबी समाज द्वारा कसरावद में धूमधाम से मनाई गई। समाज जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई। उपस्थित सभी सदस्यों ने गाड़गे महाराज के चित्र पर पूजा अर्चना की गई एवं एक-एक कर पुष्प अर्पित किए। एवं महाआरती कर, महा प्रसादी वितरित की गई।एवं सल्पअहार का कार्यक्रम रखा गया ।बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे । उपस्थित सदस्यों ने संत गाड़गे की जीवनी पर अपना विचार व्यक्त किये।

रामेश्वर चौहान द्वारा बताया गया के शिरोमणि गाडगे महाराज ने गरीब परिवार में जन्म लिया और पूरा जीवन अंधविश्वास और कुरीतियो के विरोध में व्यतीत किया। वहीं उन्होंने शिक्षा स्वच्छता और शिक्षण की दिशा मैं महत्वपूर्ण कार्य किया । समाज अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे महाराज कहते थे कि मनुष्य को चाहिए कि वह हर जीव के अंदर के भगवान को पहचाने और उसकी तन मन धन से सेवा करें भूखे को भोजन, प्यासे को पानी, अनपढ़ को शिक्षा, बेकार को काम ,निराशा को ढांढस और जीवन को अभय प्रदान करना ही भगवान की सच्ची सेवा है। इस दौरान फत्तू लाल बाथम, कैलाश चौहान रामेश्वर चौहान ,समाज अध्यक्ष सचिन बाथम नवनीत चौहान, महादेव सुल्ताने, अशोक मालवीय, अशोक सुल्ताने जितेंद्र सुल्ताने धर्मेंद्र सुल्ताने अशोक सुल्ताने कमलेश सुल्ताने भूपेश चौहान धीरेंद्र बाथम चमन सज्जन, धीरज सुल्ताने,अखिलेश चौहान मोहित सुल्ताने, दीपू चौहान, शैलेंद्र चौहान, जयंत, चौहान लोकेंद्र चौहान सुनिल सुल्ताने,चंदन मालवीय,नरेंद्र सुल्ताने , गोतम मालवीय, राजेश सुल्ताने सहित समाज जन उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!