Breaking News in Primes

श्रीमती सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी नें जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 बम्हनींन से 16610 मतों के अंतर से एतिहासिक जीत हासिल की

0 82

श्रीमती सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी नें जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 बम्हनींन से 16610 मतों के अंतर से एतिहासिक जीत हासिल की

जांजगीर-चांपा – श्रीमती सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी ने क्षेत्र क्रमांक 10 बम्हनींन से जिला पंचायत सदस्य पद पर 16610 मतों के अंतर से एतिहासिक जीत हासिल की है, क्षेत्र के जनता ने श्रीमती मिरी को खुलकर दिया समर्थन, क्षेत्र क्रमांक 10 कि जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए उसे भारी मतों से विजय दिलाई है। जीत के बाद नव-निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी ने अपनी इस सफलता को पूरे क्षेत्र क्रमांक 10 की की जनता और कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा, “यह मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति की जीत है, जिसने मुझे प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष समर्थन दिया। मैं जनता, संगठन और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे क्षेत्र क्रमांक 10 बम्हनींन से जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी बनाया।”

उन्होंने ने कहा कि उनकी इस जीत की प्राथमिकता क्षेंत्र का विकास करना है, और हमारी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुँचेगा, यह सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ, विकसित और आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रीमती सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी अपनी शांत, सरल और मिलनसार छवि के लिए जाने जाते हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से गहरा जुड़ाव बनाया था, जिसका परिणाम यह हुआ कि क्षेत्रवासियों ने दिल खोलकर उन्हें समर्थन दिया। चुनावी नतीजों में जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया कि सच्ची सेवा और मेहनत की जीत होती है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!