Breaking News in Primes

नेशनल हाईवे 43 पर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकराई, मौके पर ही दो लोगों की मौत

0 18

नेशनल-हाईवे-43-पर-सड़क-के-किनारे-खड़े-ट्रक-से-तेज-रफ्तार-बाइक-टकराई,-मौके-पर-ही-दो-लोगों-की-मौत

उमरिया
नेशनल हाईवे 43 पर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में कमलेश राजपूत पिता राधा किशन (उम्र 42 वर्ष) निवासी सिंधी कालोनी और विजय ठाकुरवानी पिता मनोहर ठाकुरवानी (उम्र 50 साल) निवासी कैंप उमरिया शामिल हैं। हादसा पिपरिया पेट्रोल पंप के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार पाली की ओर से उमरिया आ रहे थे। तभी पिपरिया पेट्रोल पम्प के पास खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन ने किया हंगामा
स्वजनों ने एंबुलेंस में ऑक्सीजन और डॉक्टर न होने पर हंमागा किया। वहीं कोतवाली प्रभारी सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके पहले भी कई बार जिला अस्पताल की लापरवाही देखी गई है।

महीनों से खड़ा ट्रक
नेशनल हाईवे के किनारे पेट्रोल पंप के पास जिस ट्रक से बाइक के टकरा जाने से यह घटना हुई है, वह ट्रक यहां पर पिछले कई महीनों से खड़ा हुआ है। बताया गया है कि इस ट्रक की वजह से पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस ने ट्रक को हटवाने की कोशिश नहीं की। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि सड़क के किनारे खड़ा ट्रक पूरी तरह से कबाड़ हो चुका है। हादसे को आमंत्रित करने वाले इस ट्रक को हटाने की मांग भी स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!