Breaking News in Primes

किरंदुल पालिका में कमल खिलाते हुए रूबी शैलेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर किया कब्जा

0 669

“किरंदुल पालिका में कमल खिलाते हुए रूबी शैलेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर किया कब्जा”

 

किरंदुल: नगर पालिका परिषद किरंदुल के चुनाव में सभी एग्जिट पोल को झूठलाते हुए भाजपा ने अध्यक्ष पद अपने नाम किया। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रूबी शैलेंद्र सिंह ने सीपीआई के निर्मला राणा को 598 मतों के अंतर से हराकर पालिका की कुर्सी अपने नाम की। इस बार के चुनाव में सीपीआई प्रत्याशी निर्मला राणा अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। और एग्जिट पोल के रुझानों में भी यह सीट सीपीआई के नाम दी जा रही थी। परंतु भाजपा सभी एग्जिट पोल को झूठलाते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के साथ पांच पार्षद भी अपने नाम करने में कामयाब रही। 18 वार्डो वाली इस पालिका में बीजेपी ने अध्यक्ष के साथ 05 पार्षद भी जीते, कांग्रेस को भी 05 पार्षद मिले, वही सीपीआई को 04 पार्षद जीते और 04 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा किया। इस प्रकार किसी भी पार्टी को उपाध्यक्ष बनाने के लिए बहुमत नहीं मिल सका। अब समय ही बतायेगा की उपाध्यक्ष पद के लिए किसका सिक्का चलता है और कौन सी पार्टी उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!