Breaking News in Primes

ग्राम जरोली का युवक बना वाणिज्यिक कर निरीक्षक,पुष्पवर्षा से ग्रामीणों ने किया स्वागत

0 208

ग्राम जरोली का युवक बना वाणिज्यिक कर निरीक्षक,पुष्पवर्षा से ग्रामीणों ने किया स्वागत

 

कमर्शियल इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर हुए नियुक्त

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

कसरावद जनपद क्षेत्र के

ग्राम जरोली के शिक्षक अमरसिंह चौहान के बेटे विक्की अमरसिंह चौहान ने एमपीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर वाणिज्य कर निरीक्षक के पद पर चयनित होकर पूरे ग्राम का नाम रोशन किया है

विक्की की इस मेहनत उपलब्धि पर पूरे ग्राम में एक खुशी का माहोल बना हुआ है।साथ ही परिवार को आज बेटे पर गर्व महसूस हो रहा है।विक्की चौहान का ग्राम में आगमन से पहले नेशनल हाईवे पर ग्राम मगरखेड़ी में ग्रामीणों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

विक्की चौहान को अपने माता से प्रेरणा मिली थी।जो की वह आज इस मुकाम पर पहुंचा है।

इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि जितेन्द्र ठाकुर,उपसरपंच मडिया पटेल,जनपद सदस्य दिनेश वास्कले, ग्रामीण बद्रीलाल चौहान, लोभीराम धनगर ,मोहनसिंह चौहान, सतीश चौहान,आशीष चौहान, पप्पू कनेल,हेमेंद्र मंडलोई ने स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!