Breaking News in Primes

जेआईटी बोरावां की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का ग्राम मुलठान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

0 30

जेआईटी बोरावां की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का ग्राम मुलठान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा विगत 10 जनवरी से कसरावद तहसील के ग्राम मुलठान में विशेष शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की । सात दिवसीय विशेष शिविर ‘‘मेरा युवा भारत के लिए युवा’’ और डिजिटल साक्षरता की थीम पर आयोजित किया गया । इसके साथ ही स्वयं सेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य एवं सभी के लिए शिक्षा जैसे विषयों पर ग्रामीणजनों को ग्राम में रैली एवं श्रमदान के माध्यम से जागरूक किया ।

गुरूवार 16 जनवरी को सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ. सुनील सुगंधी, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गणेश मुकाती ने ग्राम मुलठान में शिविरार्थियों को संबोधित किया। डॉ. सुगंधी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करने में सहायक होगा । इसके साथ ही विद्यार्थियों स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का विकास होगा एवं उन्हें मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा । प्रो. मुकाती ने विद्यार्थियों को आज के प्रतिस्पर्धात्मक समय में डिजिटल साक्षरता एवं उसके सुरक्षित उपयोग पर प्रकाश डाला । प्रो. मुकाती ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि विद्यार्थी सभी डिजिटल प्लेटफार्म का सकारात्मक रूप से उपयोग करें । शिविर प्रभारी प्रो. पुष्पेंद्र नामदेव और प्रो. इशिका वर्मा ने स्वयंसेवकों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होगा।

शिविर में सहभागिता करने वाले स्वयंसेवक विशाल वर्मा, दुर्गा, कनिष्क, विशाल शाह, भाग्यश्री कुमरावत, सिद्धांत शाह, और खुशी चौधरी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यह शिविर न केवल उनके कौशल विकास का माध्यम बना, बल्कि उन्हें समाज सेवा का महत्व भी सिखाया । समारोह के दौरान सभी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिविरार्थियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये ।

संस्था प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय द्वारा ग्राम मुलठान में सात दिवसीय विशेष शिविर के आयोजन एवं संसाधनों की सहज सुलभता के लिए सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया । डॉ. उपाध्याय ने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियांे को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें एक बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य को परिलक्षित करने में में सफल रहा।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाए

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा ग्राम मुलठान में आयोजित सात दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने विद्यार्थियों को प्रेषित अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र सेवा और समर्पण है । इसके माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा एवं समर्पण की भावना जागृत होती है जो उनके लिए प्रेरणास्पद है । श्री यादव ने आगे कहा कि इन शिविरों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!