Breaking News in Primes

अंजुमन कमेटी (मुस्लिम समाज) ने नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल को सम्मानित 

0 274

रिपोर्ट – मो. रागिब खान

स्थान -रामानुजगंज

 

अंजुमन कमेटी (मुस्लिम समाज) ने नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल को सम्मानित

 

रामानुगंज – स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रामानुगंज के जामा मस्जिद के सामने आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक एवम स्थानीय जनता उपस्थित रही। इसके पश्चात मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवम शॉल भेंट कर सम्मान किया। शिक्षक यूनुस खान ने रमन अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा, “नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में रमन अग्रवाल ने सदैव समाज के हर वर्ग का सम्मान किया है और विकास कार्यों में निष्पक्षता बरती है। उनकी कार्यशैली से रामानुगंज का सर्वांगीण विकास हुआ है। सम्मान ग्रहण करने के बाद रमन अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुस्लिम समाज ने मुझे इस प्रकार का सम्मान दिया। मैं हमेशा सभी धर्मों और समाज के लोगों के साथ समानता का व्यवहार करता रहा हूं और आगे भी रामानुगंज के विकास के लिए समर्पित रहूंगा। आप सभी का सहयोग ही मेरी प्रेरणा है। सम्मान समारोह के दौरान, रमन अग्रवाल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। सफाई व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, सड़कों का निर्माण और सामुदायिक भवनों का निर्माण जैसी योजनाओं के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।

 

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद के साथ अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय मोहम्मद रागिब खान ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि रमन अग्रवाल जैसे नेता समाज में समरसता और प्रगति के प्रतीक हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

यह सम्मान समारोह रामानुगंज की गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत उदाहरण था, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी भाईचारे के साथ एकत्रित हुए। इस अवसर पर मुस्लिम समाज से मो. रागिब खान (अध्यक्ष) मुस्लिम समाज रामानुजगंज,खलीक अहमद,बिलाल अंसारी, जसीम मंसूरी, फिरोज रहमान

जहांगीर खान,जमरूद्दीन मंसूरी, इम्तियाज़ खान (बड़कू),महबूब खान, नईम मंसूरी, महमुद खलीफा, डॉ रियाज अहमद, दो नियाजउद्दीन अंसारी, तौकीर राजा, सद्दाम मंसूरी, सर सोहराब खान, शाईद आलम, नौशाद खलीफा,युनुस खान,मनउर हाशमी, नूरजमा खान,मेराज अंसारी शाहिद मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!