Breaking News in Primes

ग्राम सत्राटी में घर के पास लगे बादाम के पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव,पुलिस जांच में जुटी

0 462

ग्राम सत्राटी में घर के पास लगे बादाम के पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव,पुलिस जांच में जुटी

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

बलकवाडा थाना की खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सत्राटी में शनिवार सुबह छह बजे के करीब एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बादाम के पेड़ पर लटका हुआ मिला

खलटाका चौकी के सहायक उपनिरीक्षक जोगेंद्र पाटीदार ने बताया कि मृतक का नाम नवलसिंह पिता पदमसिंह सोलंकी उम्र करीब 70 वर्ष निवासी ग्राम सत्राटी ने अपने घर के पास लगे बादाम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे थे।सहायक उपनिरीक्षक जोगेंद्र पाटीदार ने बताया कि मृतक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुबह भतीजे संतोष ने देखा था जो की बाड़े में भैंस का दूध निकालने के लिए गया था।उसके बाद सभी परिजनों को बताया गया था।मौके पर जाकर शव को फंदे से नीचे उतारा है।वही मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर के परिजनों के सुपुर्द किया गया। खलटाका पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया हे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!