Breaking News in Primes

जॉर्जिया के रेस्त्रां में काम करने वाले 11 भारतीयों की मौत

0 18

त्बिलिसी (जॉर्जिया)।

यूरोपीय देश जॉर्जिया में एक भारतीय रेस्त्रां में काम करने वाले 11 भारतीय लोगों की मौत पर जॉर्जिया स्थित भारतीय दूतावास ने दुख जताया है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी एक प्रेस वक्तव्य में जॉर्जिया स्थित भारतीय दूतावास ने लिखा, “त्बिलिसी स्थित भारतीय दूतावास जॉर्जिया के शहर गुडौरी में 11 भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में जानकर दुखी है। हम उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

प्रेस वक्तव्य में कहा गया, “दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि शवों को शीघ्र भारत भेजा जा सके। हम शोक में डूबे परिवारों के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” गुडौरी स्थित एक भारतीय रेस्त्रां में भारतीय नागरिकों की मौत हुई। इस घटना की जांच जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि यह मौत संभवतः कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण हुईं हैं। ज्ञात हो कि 14 दिसंबर को जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “गुडौरी में हुई दुर्घटना के संबंध में आंतरिक मामलों के मंत्रालय के मत्सखेता मटियानेटी पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने जॉर्जिया के आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 116 के तहत जांच शुरू की है। इसमें लापरवाही के कारण हत्या का आरोप लगाया गया है।” बयान में कहा गया है कि रेस्ट एरिया में उसी रेस्त्रां में काम करने वाले 12 लोगों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह की चोट या किसी अन्य प्रकार के निशान नहीं पाए गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बेडरूम के पास बंद जगह में एक बिजली जनरेटर रखा हुआ था, जिसे कल शायद बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद चालू किया गया था।” बयान में आगे कहा गया कि 12 मृतकों में से 11 व्यक्ति भारतीय हैं और 1 व्यक्ति जॉर्जिया का रहने वाला था। जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने कहा, “इस तथ्य के संबंध में, जांच कार्रवाई सक्रिय रूप से की जा रही है, फोरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। मामले से संबंधित व्यक्तियों के पूछताछ की जा रही है। मौत का सही कारण जानने के लिए स्थानीय पुलिस बल सक्रियता के साथ काम कर रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!