निमाड़ के प्रसिद्ध संत श्री सियाराम बाबा का निधन, अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुखिया की उपस्थिति की संभावना।
निमाड़ के प्रसिद्ध संत श्री सियाराम बाबा का निधन, अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुखिया की उपस्थिति की संभावना।
*तेली भटियांन के संत श्री सियाराम महाराज का निधन, इलाज के दौरान नहीं बच सके।*
*निमाड़ में शोक की लहर, संत श्री सियाराम बाबा ने आज सुबह ली अंतिम सांस।*
*कसरावद// कसरावद// निमाड़ के प्रसिद्ध सरल स्वभाव मृदु भाषी आम मानव के लिए सोचने वाले संत श्री सियाराम महाराज जी ने बुधवार आज सुबह प्रातः काल 6 बजे अंतिम सांस ली। संत श्री सियाराम जी महाराज कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिनका उपचार सनावद के निजी अस्पताल में भी हुआ था। वर्तमान में नर्मदा किनारे आश्रम में ही वरिष्ठ डॉक्टरों के द्वारा उनका इलाज चल रहा था। वहीं उनके समुचित इलाज के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर , कमिश्नर इंदौर, खरगोन कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी की भी नजर रखे हुए थे। आज उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के सम्मिलित होने की संभावना है। उक्त जानकारी संत सियाराम बाबा के प्रमुख सेवादार कैलाश राठौड़, एवं रामेश्वर सिसोदिया द्वारा दी गई है।