Breaking News in Primes

अखंड श्री नवधा रामायण समारोह एवं मानस गान प्रतियोगिता में धात्री मानस मंडली रायगढ़ को प्रथम स्थान मिला रामायण व नगद 7001 रुपए से सम्मानित

0 123

शिव कुमार शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर शिवरीनारायण

रिगनी में अखंड श्री नवधा रामायण समारोह एवं मानस गान प्रतियोगिता में धात्री मानस मंडली रायगढ़ को प्रथम स्थान मिला रामायण व नगद 7001 रुपए से सम्मानित

 

रिगनी / खरौद ग्राम पंचायत रिगनी के गुडी चौक में नवदिवसिय अखंड श्री नवधा रामायण समारोह एवं मानस गायान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान धात्री मानस मंडली रायगढ़ को मिला जिन्हें डाक्टर धनसाय कश्यप के हाथों प्रथम पुरस्कार धात्री मानस मंडली रायगढ़ को 7001 रुपए नगद व रामायण प्रदान किया गया द्वितीय स्थान पर मंगल दीप मानस मंडली रामाटोला डोगरगढ को मेलाराम कश्यप अशोक कश्यप विजय कश्यप के द्वारा 5001 रुपए एवं रामायण दिया गया तृतीय पुरस्कार नीलकंठ मानस मंडली बावगुडी द्वारा 3001 रुपया एवं रामायण हरिशकर कश्यप शिवचरण कश्यप के द्वारा मानस मंडली को प्रदान किया गया चतुर्थ पुरस्कार 2001 रुपया सत्याप्रेम कश्यप सुनील कश्यप द्वारा जय भोले शंकर मानस मंडली रिसदा को प्रदान किया गया। पंचम पुरस्कार 1501 रुपए एवं रामायण रवींद्र कश्यप दुलेश्वर प्रसाद कश्यप के द्वारा दिया गया छठा पुरस्कार 1001 रूपये श्री देवनारायण कश्यप मानस मंडली कटौद को भागवत सिंह भैना के द्वारा दिया गया एवं चार मानस मंडली को सातवां पुरस्कार 500 रुपए दिया गया अखंड श्री नवधा रामायण समारोह एवं मानस गान प्रतियोगिता के आयोजन समिति के सदस्य गण ने बताया कि मानस गान प्रतियोगिता में कुल 10 मानस मंडलियों ने भाग लिए और सभी को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया अखंड नवधा रामायण के आज 28 अक्टूबर को समापन दिवस पर समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया गया अंत में सहस्त्र धारा विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अखण्ड नवधा रामायण में अध्यक्ष श्री फेकूराम कश्यप उपाध्यक्ष श्री धरम कश्यप कोषाध्यक्ष श्री अशोक कश्यप सचिव श्री मनहरण कश्यप सहसचिव श्री विश्राम भैना समेत समिति के पदाधिकारी नवधा रामायण में व्यवस्था बनाने जुटे हुए थे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!