Breaking News in Primes

सीएम राइस मझौली में सृजन कार्यक्रम आयोजित।

0 365

सीएम राइस मझौली में सृजन कार्यक्रम आयोजित।

 

प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं हुए पुरुस्कृत।

 

सीधी/मझौली

 

शासकीय सीएम राइस उच्चतर उत्कृष्ट एवं माध्यमिक विद्यालय में सृजन सीख का उत्सव के तहत विगत दिनों बच्चों द्वारा उनकी सीख और प्रतिभा का प्रदर्शन, बच्चों की स्कूल की दुनिया समझने का अवसर, शिक्षक -अभिभावक संवाद, बच्चों की उपलब्धि और प्रगति पर चर्चा को लेकर विद्यालय में त्रैमासिक सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं तो भारी संख्या में शामिल रहे लेकिन अभिभावक छात्र संख्या के अनुसार काफी कम संख्या में शामिल हुए जबकि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्राचार्य द्वारा बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को पत्र भी भेजा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया तदुपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोकगीत, धार्मिक गीत के साथ नित्य नाटृक प्रस्तुत किया जाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। संबोधन की कड़ी में प्राचार्य केएल विश्वकर्मा द्वारा अभिभावकों के कम उपस्थिति को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा गया कि बच्चों के सृजन के लिए शिक्षक -अभिभावक का बराबर का समावेश है मेरे द्वारा छात्राओं के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होने का पत्र भी भेजा गया था फिर भी छात्र संख्या के हिसाब से काफी कम संख्या में अभिभावक शामिल हुए है। इस वर्ष नवीन भवन के निर्माण के लिए कई पुराने भवन डिस्मेंटल कर दिए गए हैं जिससे शैक्षणिक कार्य समस्याओं साए में संपन्न कराया जा रहा है। विद्यालय दो पालियों में संचालित की गई है स्कूल शिक्षक समय पर विद्यालय में उपस्थित हो रहे हैं बच्चों में लापरवाही बने रहती है जिसको लेकर शिक्षक अभिभावक संवाद व चर्चा के लिए अभिभावकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्र भेज आग्रह किया गया था लेकिन कुछ अभिभावक ही इसमें भाग लिए हैं जो बच्चों के सृजन के लिए चिंता का विषय है। क्योंकि बच्चों की सृजन के लिए शिक्षक और अभिभावक की बराबर की सहभागिता आवश्यक है।मैं आशा और विश्वास करता हूं कि आगे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक अभिभावक शामिल होंगे। पुरस्कार वितरण की कड़ी में कक्षा में सेक्शन बाई सबसे अधिक उपस्थित, त्रैमासिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय उत्कृष्ट अंक प्राप्त तथा विद्यालय के त्रैमासिक गतिविधियों भाग लेकर अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा है के माध्यम से 30 सितंबर को नगर परिषद मझौली द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर कचरा निस्तारण विधि का उपयोग करते हुए प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें कुछ छात्राओं द्वारा अनुपयुक्त सामग्री से उपयुक्त सामग्री बनाई गई थी जिन्हें नगर परिषद द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था जिनका वितरण किया जाकर कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन अंगद प्रसाद गुप्ता तथा दिलीप गुप्ता द्वारा बारी-बारी से किया गया।

 

*शोर गुल,धूल को लेकर अभिभावकों ने जताई नाराजगी*

 

जारी नवीन भवन निर्माण कार्य से शैक्षणिक कार्य के समय संविदाकार कर्मचारियों द्वारा ऐसे कार्य चालू कर दिए जाते हैं जिससे शोर गुल काफी होता है जिसको लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक ,अभिभावक को एवं पत्रकारों से हमेशा शिकायत की जा रही है। लेकिन मना करने के बावजूद भी संविदाकार कर्मचारी मनमानी पूर्वक कार्य शैक्षणिक समय में शोर गुल वाले काम चालू कर रहे हैं आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी कार्य चालू कर सोर सरावां किया जा रहा था जिसको लेकर अभिभावक ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्राचार्य को ऐसे कामों पर रोक लगाने के लिए कहा गया है साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि आपके कहने और पत्र लेख करने के बावजूद नहीं मानते ऐसी स्थिति में हम लोगों को अवगत कराए हम आपके साथ होंगे और बच्चों के शैक्षणिक समय में शोर सरावा रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यहां पर दो वर्षों से खुदाई कर छोड़ी गई बाईपास सड़क जिसमें अत्यधिक कीचड़ एवं धूल उत्पन्न हो रहा हैं बच्चों को आने जाने में काफी समस्या होती है इसके लिए भी आवाज उठाई गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!