Breaking News in Primes

सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी गगिरफ्तार

0 623

सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी गगिरफ्तार

किरंदुल: शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षक थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू द्वारा टीम बनाकर लगातार रात में पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक- 10.10.2024 को रात्रि करीबन 08.00 बजे एल एंड टी कंपनी से लोहा चोरी कर ले जा रहे 03 चोरों को ड्यूटी पर तैनात सिक्युरिटी गार्डों द्वारा पकड़ने की कोशिश किये जाने पर उनके उपर तीनों चोरों द्वारा लोहे के रॉड/सरिया व चाकू से हमला किया गया। जिससे गार्ड अनुज कुमार गुप्ता पिता के. चन्द्र गुप्ता उम्र-22 वर्ष, पता-मेन मार्केट किरन्दुल चोटिल हो गया है। उनके द्वारा मोबाइल फोन से सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी प्रहलाद साहू द्वारा पेट्रोलिंग पार्टी के साथ घटनास्थल पहुंचकर तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना लाये व प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 70/2024 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. कायम कर आरोपियों के द्वारा हमले में प्रयुक्त चाकू व लोहे के सरिया तथा चोरी कर ले जा रहे सामग्री 06 नग मोटा लंबा सरिया व सेंट्रिंग करने का छोटा जैक राड 08 नग को जप्त कर आरोपियों भीमाराम ओयामी पिता कामा ओयामी उम्र-25 वर्ष, मुददा ओयामी पिता कामा ओयामी उम्र 22 वर्ष, छन्नू ओयामी पिता स्व. हिंगो ओयामी उम्र-19 वर्ष सभी निवासी सरपंचपारा खुटेपाल थाना कुआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा (छ.ग.) को दिनांक 11.10.2024 को को विधिवत गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। पूर्व में भी इसमे से दो आरोपी भीमाराम ओयामी व मुददा ओयामी हत्या के जुर्म में थाना कुआकोंडा के अपराध क्रमांक 04/2019 धारा 302,34 भादवि में जेल जा चुके हैं। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक के. सीमाचल, उत्तम कुमार ध्रुव, प्र0आर0- देव गौर, आरक्षक ओम प्रकाश वट्टी, देव लाल सिदार एवं एल एंड टी कंपनी के सिक्युरिटी गार्ड/पीड़ित अनुज कुमार गुप्ता व हिमांशु कुमार गुप्ता की मत्वपूर्ण भूमिका रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!