“किरंदुल की बेटी नेहा राष्ट्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में करेगी प्रतिनिधित्व”
किरंदुल: लौह नगरी किरंदुल की बेटी नेहा नाग का चयन राष्ट्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विदित हो कि नेहा नाग एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत एचईएम ऑपरेटर अशोक नाग एवं उर्मिला नाग कि सुपुत्री है। वर्तमान में नेहा नाग हार्वेस्ट पब्लिक स्कूल खम्मम (तेलंगाना) में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रही है। नेहा पढ़ाई के साथ साथ एक कबड्डी की बेहतरीन खिलाड़ी है। स्कूल द्वारा आयोजित संभाग एवम राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन की बदौलत वर्तमान में नेहा का चयन राष्ट्रीय स्तर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2024 तक रोहतक हरियाणा में आयोजित होना है। जिसमे नेहा अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करेगी। किरंदुल के खेल जगत के लिए निश्चित रूप से यह बड़ी उपलब्धि है। लौह नगरी कि बेटी के लिए नगर के शुभचितकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने इस उपलब्धि के लिए नेहा को शुभकामनाएं प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया है। और आशा व्यक्त किया है कि नेहा राष्ट्रीय स्तर पर भी एक मुकाम हासिल करे।
This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.