Breaking News in Primes

समुद्रिका शास्त्र के अनुसार आपकी आंखों का आकार बता सकता है आपका चरित्र

0 23

मनुष्य की भावनाएं उसकी आंखों में भी नजर आ जाती हैं। जैसे, जब आप खुश होते हैं, तो आपकी आंखों में एक अलग प्रकार की चमक नजर आती है। वहीं, जब आप दुखी होते हैं या फिर कोई बात आपको परेशान कर रही होती है, तो आपकी आंखों में नमी-सी दिखाई पड़ती है। आपकी भावनाओं के अलावा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपकी आंखों की बनावट से भी कई तरह के राज जुड़े होते हैं। आइए, जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपकी आंखों से कौन-से राज जुड़े होते हैं।

बड़ी-बड़ी आंखों वाले लोगों की खासियत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखे काफी बड़ी-बड़ी होती हैं, वे काफी शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपने काम से काम रखना पसंद करते हैं और भीड़ से अलग दिखना पसंद करते हैं। लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं, इन्हें इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है। वहीं, ऐसे लोग बहुत ही रोमांटिक माने जाते हैं। बड़ी आंखों वाले लोग किसी के दिल में भी आसानी से जगह बना लेते हैं।

​छोटी आंखों वाले लोगों की खासियत​

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखें छोटी होती हैं, उन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। ऐसे लोग किसी भी बात को जल्दी दिल पर ले लेते हैं और परेशान हो जाते हैं। ऐसे में लोगों में एक खासियत यह भी होती है कि अगर ये लोग किसी को दिल से अपना मान लें, तो उम्रभर उससे दोस्ती निभाते हैं। छोटी आंखों वाले लोगों को ज्यादा कामुक माना जाता है।

​उभरी हुई आंखों वाले लोगों की खासियत​

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखे उभरी हुई होती है, वे स्वभाव से बहुत ही नरम दिल के होते हैं। ऐसे लोग नेकदिल होते हैं, जो आसानी से किसी की भी मदद कर देते हैं। वहीं, ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं और अपने काम को लेकर बहुत ही फोकस होते हैं।

​गहरी आंखों वाले लोगों की खासियत​

जिन लोगों की आंखें गहरी और शांत नजर आती हैं, वे बहुत ही प्रैक्टिकल होते हैं। इन लोगों को अपना काम निकालना अच्छी तरह से आता है। गहरी आंखों वाले लोग अपने काम से काम रखना भी पसंद करते हैं लेकिन अगर ऐसे लोग किसी के साथ प्यार करते हैं, तो अंत तक उनका साथ निभाते हैं।

​गोल आंखों वाले लोगों की खासियत​

जिन लोगों की आंखें गोल होती हैं, वे बहुत ही मजाकिया स्वभाव के होते हैं लेकिन ऐसे लोग सिर्फ उन ही लोगों के साथ घुलते-मिलते हैं, जिन्हें वे पसंद करते हैं। गोल आंखों वाले लोग सकारात्मक स्वभाव के होते हैं, जो हमेशा कुछ पाने की उम्मीद में मेहनत करते जाते हैं। इन लोगों को बहुत ही कम गुस्सा आता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!