Breaking News in Primes

छत्तीसगढ़&लोरमी में सियार ने 9 लोगों पर किया हमला

0 18

लोरमी।

मुंगेली वनमण्डल के खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव के लोग बीते कुछ दिनों से डर के साए में जी रहे है। दरअसल यहां संक्रमित सियार बार-बार लोगों पर हमला कर रहा है। इस सियार के हमले में अब तक 9 ग्रामीण घायल हो चुके है, जिनका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में कराया गया है। सियार के हमले की जानकारी के बाद से वन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है, आज एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉ. चंदन खुड़िया पहुंचे, जहां क्षेत्र का मुआयना कर सियार को पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गी को चारा बनाकर रखा है।

बता दें कि वन विभाग की टीम द्वारा मुनादी कराकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है। फॉरेस्ट के एसडीओ प्रशांत दशहंस सूर्यवंशी ने बताया कि कोरियर इलाके में एक रेबीज संक्रमित सियार ने अब तक 9 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। इस घटना को लेकर खुड़िया के एसडीओ ने बताया कि जंगली सियार को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉक्टर चंदन की मदद से जंगल से लगे रिहायशी इलाके में पिंजरा रखा जा रहा है। घटना को लेकर खुड़िया के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर, एसडीओ प्रशांत दशहंस सूर्यवंशी सहित वन विभाग की टीम गांव पहुंची. इस दौरान SDO ने ग्रामीणों से अपील की कि वे रात में घर से निकलने पर टॉर्च और हाथ में डंडा लेकर निकलें. रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!