Breaking News in Primes

10 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने निदेशक सौजन्य को घर से रंगेहाथों गिरफ्तार किया

0 41

इन्दौर
 प्रशिक्षणार्थियों के नाश्ते एवं भोजन के बिल की राशि रूपए 1,93,167 रुपए के भुगतान हेतु रिश्वत लेने वाले स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बड़वानी के निदेशक सौजन्य जोशी व उसकी पत्नी जागृति जोशी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने उन्हीं के घर से रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के अनुसार आरोपियों को फरियादी पिंकी पति घनश्याम पवार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सौजन्य जोशी का मूल पद बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक का है और वो यहां बड़वानी स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक पद पर प्रतिनियुक्ति पर है।

भोजन और नाश्ते के बिल के भुगतान हेतु उसने फरियादी को रिश्वत के पैसे लेकर अपने घर बुलाया था। फरियादी आरोपी सौजन्य जोशी के घर पहुंची तो उसकी पत्नी भी उसके साथ बैठी थी और उसने फरियादी से कहा कि इतनी बड़ी राशि का भुगतान बिना कमीशन के कैसे होगा। तब आरोपी ने फरियादी को कहा कि पैसे इन्हें (आरोपी की पत्नी) दे दो। फरियादी ने जैसे ही आरोपी की पत्नी को पैसे दिए तो लोकायुक्त टीम को भी इशारा कर दिया जिस पर तुरंत लोकायुक्त टीम ने दोनों पति पत्नी को रंगेहाथों गिरफ्तार करते उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी पिंकी द्वारा मां वैष्णवी स्व सहायता समूह का संचालन किया जाता है। इसके तहत फरियादी द्वारा स्टार स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बड़वानी की कैंटीन में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों को सुबह का नाश्ता एवं दोपहर व शाम को भोजन प्रदान किया जाता था। इसका माह जुलाई 2024 से 20 अगस्त 2024 तक के भोजन के 1,93,167 रुपए का बिल स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान को दिया था। बिल भुगतान हेतु फरियादी ने स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक सौजन्य जोशी से मिली तो उसने बिल भुगतान के बदले 48 हजार रुपए कमीशन की मांग की थी। सोमवार को लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी सौजन्य जोशी व उसकी पत्नी जागृति जोशी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!