Breaking News in Primes

बीजापुर में पुलिस 13 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

0 21

बीजापुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सल अभियान पर निकले जवानों ने 13 माओवादियों को गिरफ्तार किया है।
इनमें 06 माओवादियों की तर्रेम और 07 माओवादियों की गंगालूर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुयी है।
ये सभी नक्सली शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) लगाने, विस्फोटक करने, नक्सल संगठना का प्रचार-प्रसार करने की घटना में शामिल थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गंगालूर के जंगल में तलाश अभियान के लिए गए थी। इस दौरान पुलिस को देख कर कुछ लोग भागने लगे। इसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर 07 लोगों को पकड़ लिया और पूछताछ की गई। सभी ने अपना नाम सुक्कू पदम ऊर्फ (58), लच्छू माड़वी (30), रघु कुरसम (33), नारायण कुरसम (52), पायकू कोरसा (33), गडडू पूनेम (28) और मंगू पूनेम (43) बताया।
वहीं, दूसरी टीम तर्रेम की तरफ निकली हुई थी। इसमें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान भी शामिल थे। इस टीम ने तर्रेम के जंगल से 06 लोगों को पकड़ा। इनमें मिड़गम सोना (27), उडम छोटू (20), डोडी अर्जुन (25), डोडी जोगा (22), ओयाम हड़मा (25), आयतु ओयाम (20) शामिल हैं। दोनों जगह से पकड़े गए लोगों से जब पूछताछ की गयी, तो पता चला कि ये नक्सल संगठन के सदस्य हैं। इसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने नक्सल सामान भी बरामद किया है।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!