Breaking News in Primes

भारतीय टीम ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी शुरू की

0 88

नई दिल्ली
भारतीय टीम ने शुक्रवार को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम पहली बार नए कोचिंग स्टाफ से भी मिली। मुख्य कोच गौतम गंभीर जुलाई-अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम से जुड़े थे। वहीं मोर्ने मोर्केल पहली बार बतौर गेंदबाजी कोच टीम के साथ नजर आए हैं। भारतीय टीम के सदस्य करीब एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद चेन्नई में ट्रेनिंग कैंप के लिए एकत्र हुए।

बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 19 सितंबर से खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा, चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली समेत पूरी टीम यहां एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर एकत्र हुई। नए गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल और सहायक कोच अभिषेक नायर भी मौजूद थे। बीसीसीआई ने पहले दिन के अभ्यास की तस्वीरें साझा करके लिखा, ”उलटी गिनती शुरू। टीम इंडिया ने रोमांचक घरेलू सत्र के लिये तैयारी शुरू कर दी।”

तस्वीरों में दिखाया गया है कि पूरी टीम गंभीर, सहयोगी स्टाफ और कप्तान रोहित की बात ध्यान से सुन रही है। इससे पहले पीली जर्सी पहने रोहित सुरक्षाकर्मियों के घेरे में हवाई अड्डे से बाहर निकले जबकि विराट लंदन से सीधे तड़के यहां पहुंचे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज केएल राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गुरुवार को ही यहां पहुंच गए थे।

खिलाड़ी एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा था । नये कोच गौतम गंभीर के साथ यह पहली टेस्ट सीरीज है। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। भारत को इसके बाद न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज खेलनी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!