Breaking News in Primes

मोहन कैबिनेट की अगली मीटिंग महेश्वर में होगी

0 28

भोपाल
  लोकमाता अहिल्या देवी के 300वें जन्मोत्सव पर जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार की अगली बैठक महेश्वर में होगी। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्या देवी ने निजी राशि से देश के अनेक स्थानों में मंदिरों के निर्माण और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के कार्य किए।

एमपी में गांव वृंदावन ग्राम में विकसित होंगे

वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में एक वृंदावन गांव विकसित किया जाएगा। यह गांव स्वावलंबी एवं स्वच्छ और निर्मल होंगे। इनमें सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी। वनांचल में वनोपज संग्रहण केंद्र भी होंगे। पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के साथ ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों के उपयोग से ग्राम नए स्वरूप में सामने आएंगे। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में गीता भवन प्रारंभ किए जाएंगे, जो वैचारिक अध्ययन केंद्र भी होंगे। यहां पठन-पाठन की व्यवस्था होगी।

सीतापुर में फुटवेयर क्लस्टर बनेगा
मुरैना जिले के सीतापुर औद्योगिक क्षेत्र में 111.4 करोड रुपए से 161.7 एकड़ में फुटवेयर एंड ऐसेसिरीज क्लस्टर डेवलपमेंट पार्क विकसित किया जाएगा। इसमें फुटवेयर क्षेत्र की औद्योगिक इकाई को अवसर मिलेंगे। 2300 करोड़ के निवेश की संभावना है। 3500 को रोजगार मिलेगा। इन औद्योगिक इकाइयों में लेदर फुटवेयर, बैग्स, बैल्ट, जैकेट, गारमेंट, लेदर एसेसरीज जैसे कि वॉच स्ट्रैप, नॉन-लेदर फुटवेयर एवं लेदर से संबंधित उत्पाद तैयार होंगे।

अगली कैबिनेट बैठक महेश्वर में
कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से चर्चा की। इसमें लोकमाता अहिल्या देवी के 300वें जन्मोत्सव वर्ष के दौरान उनके जन-कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर यह तय किया गया कि अगली कैबिनेट बैठक खरगोन जिले के महेश्वर में होगी।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!