Breaking News in Primes

नशा कर परिवार वाले से लगातार मारपीट करने वाला आरोपी पुलिस के गरिफ्त में

0 856

नशा कर परिवार वाले से लगातार मारपीट करने वाला आरोपी पुलिस के गरिफ्त में

 

किरंदुल : आरोपी जोगेश धारगे आये दिन शराब के नशे में घर परिवार अपने माता-पिता व पत्नी श्रीमती सुशीला धारगे को घर व जमीन की हिस्सेदारी कि बात को लेकर अपशब्द कहकर लड़ाई झगड़ा करते रहता है। दिनांक 02.09.2024 को भी जोगेश धारगे द्वारा अपनी पत्नी व परिवार के लोगों को मेरे घर से निकल जाओ कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू होने से उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला धारगे थाना आकर लिखित आवेदन पेश करने पर पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर जाकर जोगेश धारगे को लड़ाई-झगड़ा न करने के संबंध में समझाने का प्रयास किया गया। जोगेश द्वारा पुलिस को देखकर और उत्तेजित होकर आवेदिका के साथ मारपीट पर उतारू होने से पुलिस के पास उसको गिरफ्तार करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होने से जोगेश को मौके पर धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट बनाने पर जेल दाखिल किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, सउनि. अनिता चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!