Breaking News in Primes

मनोज चौहान को एआईसीसी का सचिव बनाकर कांग्रेस नेतृ्त्व ने सीधी का बढ़ाया सम्मान- प्रदीप सिंह दीपू

0 500

*मनोज चौहान को एआईसीसी का सचिव बनाकर कांग्रेस नेतृ्त्व ने सीधी का बढ़ाया सम्मान- प्रदीप सिंह दीपू*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

-सीधी के वरिष्ठकांग्रेस नेता मनोज चौहान को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव एवं हरियाणा प्रदेश का सह प्रभारी बनाए जाने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जहां मनोज चौहान को शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की है, वही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मनोज चौहान कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। श्री चौहान लंबे समय से कांग्रेस की सेवा में अपने को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया था। उनकी मेहनत लगन और संगठन तथा कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अटूट निष्ठा तथा समर्पण की वजह से कांग्रेस पार्टी ने उनको राष्ट्रीय संगठन में न केवल महत्वपूर्ण पद से नवाजा है, बल्कि हरियाणा जैसे अति महत्वपूर्ण प्रदेश जहां पर विधानसभा चुनाव के महासंग्राम की रणभेरी बज चुकी है वहां का सह प्रभारी बनाकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मनोज चौहान सुप्रीम कोर्ट के एक अच्छे अधिवक्ता हैं राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रदेशों में कांग्रेस संगठन का कुशलता पूर्वक कार्य कर चुके हैं। संगठन में काम करने का उन्हें लंबा तजुर्बा है। इसके पहले छत्तीसगढ़ सरकार के सुप्रीम कोर्ट में लीगल एडवाइजर जैसे महत्वपूर्ण पद का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके काम करने के अपने अलग तरीके हैं। उन्होंने अपनी मेहनत लगन अनुशासन निष्ठा एवं समर्पण के बल पर कांग्रेस जैसे विशाल राष्ट्रीय दल में राष्ट्रीय सचिव का महत्वपूर्ण पद प्राप्त किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी नियुक्ति पर सीधी सहित पूरे रीवा संभाग के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि मनोज चौहान हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!