Breaking News in Primes

सोने पर भाला फेंकते ही इतिहास रच देंगे नीरज… ओलंपिक में बनेगा सुनहरा रिकॉर्ड

0 41

पेरिस

भारतीय एथलेटिक्स के लिए कई रिकॉर्ड रच चुके नीरज चोपड़ा अपने दूसरे ओलंपिक में एक बार फिर अपने भाले से इतिहास रचने उतरेंगे. उनकी निरंतरता की एक बार फिर परीक्षा होगी, क्योंकि पूरे सीजन में वह जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते आए हैं. वह मंगलवार को क्वालिफिकेशन दौर में उतरेंगे और फाइनल 8 अगस्त को खेला जाएगा.

26 साल के नीरज चोपड़ा अगर स्वर्ण जीतते हैं तो ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले 5वें खिलाड़ी हो जाएंगे. इसके साथ ही ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में 2 स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे.

ये 4 दिग्गज हासिल कर चुके हैं यह उपलब्धि

ओलंपिक की पुरुष भालाफेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग (स्वीडन 1908 और 1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड 1920 और 1924), नीरज के आदर्श जान जेलेंजी (चेक गणराज्य 1992 और 1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे 2004 और 2008) की ओलंपिक में भालाफेंक स्पर्धा में खिताब बरकरार रख सके हैं.

इस साल चोपड़ा ने सिर्फ तीन स्पर्धाओं में भाग लिया, लेकिन उनके बाकी प्रतिस्पर्धी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. दोहा डायमंड लीग में मई में चोपड़ा ने 88.36 मीटर का थ्रो फेंका, वहीं एडक्टर में असहजता के कारण 28 मई को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में एहतियात के तौर पर भाग नहीं लिया.

एकदम फिट हैं गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा

उन्होंने जून में फिनलैंड में पावो नुरमी खेलों में 85.97 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण के साथ वापसी की. इसके बाद 7 जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया. उनके कोच ने फिटनेस को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि अब उनके एडक्टर में कोई परेशानी नहीं है और वह कड़ा अभ्यास कर रहे हैं.

टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकूब वालेश, जर्मनी के जूलियन वेबर और पूर्व विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स उन्हें फिर चुनौती देंगे.

भारत के किशोर जेना भी दौड़ में हैं, जिन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में 87.54 मीटर का थ्रो फेंककर क्वालिफाई किया था. उसके बाद से वह हालांकि 80 मीटर तक भी नहीं पहुंच पाए हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!