Breaking News in Primes

अवैध संबंध में तीसरी मंजिल से धक्‍का देकर युवक को उतारा मौत के घाट… पति&पत्नी हिरासत में

0 103

 उज्जैन
 नृसिंह घाट काॅलोनी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक तीसरी मंजिल से गिर गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि युवक के मल्टी में रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे। इसे लेकर युवक को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया था। गिरने के कारण गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

गली में मिला था युवक का शव

टीआई अजय वर्मा ने बताया कि नृसिंह घाट काॅलोनी में गौंड बस्ती की गंदी गली में रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। तीसरी मंजिल से गिरने से उसके शरीर पर चोट के निशान थे। युवक की शिनाख्त राम पुत्र शंभू भाबर उम्र 26 वर्ष निवासी मोहड़ीपाड़ा झाबुआ के रूप में हुई थी।

होटलों पर काम करता था युवक

    पता चला कि युवक झाबुआ से उज्जैन आकर हरसिद्धि मंदिर के आसपास होटलों पर काम करता था।

    जानकारी मिली है कि युवक के गौंड बस्ती की मल्टी में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध थे।

    लोगों से जानकारी मिली कि शनिवार रात को भी महिला के घर से लड़ाई का शोर सुनाई दे रहा था।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मल्टी के पिछले हिस्से में राम की लाश मिली थी।

    नृसिंह घाट काॅलोनी की गली में युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। युवक की शिनाख्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पति-पत्‍नी को हिरासत में लिया गया है।

    अजय वर्मा, टीआई

महिला के घर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि शनिवार रात को युवक महिला के घर पर गया था। यहां कुछ विवाद हुआ था। इस कारण महिला, उसका पति और युवक राम मल्टी की छत पर चले गए थे। यहां से राम को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक की चप्पल छत से बरामद की है।

जेब से निकाला मोबाइल

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक के कपड़ाें से रविवार सुबह महिला ने मोबाइल निकाला था। युवक उसके घर आता-जाता रहता था। इस आधार पर पुलिस ने महिला व उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!