Breaking News in Primes

श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार जीता वुमेंस एशिया कप

0 103

भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच आज यानी रविवार 28 जुलाई को वुमेंस एशिया कप टी20 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया। दांबुला में खेले गए इस खिताबी मैच को श्रीलंका ने जीता और इतिहास रचा। श्रीलंका की टीम पहली बार एशिया कप का खिताब जीतने में सफल हुई है। भारतीय टीम को मेजबान श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए और श्रीलंका ने 166 रनों का लक्ष्य 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। भारत ने कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन श्रीलंका की टीम में एक बदलाव देखने को मिला। भारतीय टीम ने 165 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका ने दमदार इंटेंट के साथ बल्लेबाजी की और तूफानी अंदाज में 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस तरह श्रीलंका ने अपना पहला एशिया कप खिताब जीता। अभी तक 9 बार एशिया कप महिला क्रिकेट में खेला गया है, जिसमें सात बार भारत और एक-एक बार बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम चैंपियन बनी है। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने अर्धशतक जड़े।

श्रीलंका ने रच दिया इतिहास
श्रीलंका की टीम ने 18.4 ओवर में 166 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल किया और अपना पहला एशिया कप खिताब जीता। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने दमदार अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई।

समरविक्रमा का अर्धशतक
हर्षिता समरविक्रमा ने 43 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने श्रीलंका को जीत के करीब ले जाने का काम किया है। श्रीलंका को 18 गेंदों में 25 रन बनाने हैं।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!