Breaking News in Primes

छुट्टी के दिन दारू मुर्गा पार्टी करना पड़ सकता है महंगा 

0 100

छुट्टी के दिन दारू मुर्गा पार्टी करना पड़ सकता है महंगा

 

रायसेन कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

अशोभनीय आचरण एवं अनुशासनहीनता करने पर उपयंत्री महेन्द्र तंतुवाय को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

 

रायसेन । कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा अशोभनीय आचरण एवं अनुशासनहीनता करने पर पीएचई विभाग के मैकेनिकल उपखण्ड रायसेन के उपयंत्री महेन्द्र तंतुवाय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि शासकीय कार्यालय सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मैकेनिकल उपखण्ड रायसेन में उपयंत्री श्री महेन्द्र तंतुवाय एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यालय के भीतर भोजन किया जा रहा था। इस संबंध में सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में महेन्द्र द्वारा भोजन में मुर्गा बना होने की बात कही जा रही है तथा दीवार के सहारे अल्कोहल की बोतल रखी नजर आ रही है। उक्त आचरण अशोभनीय एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है तथा मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम तीन का स्पष्ट उल्लंघन है। उपयंत्री महेन्द्र तंतुवाय को इस लापरवाही एवं अशोभनीय कृत्य के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में जबाव प्राप्त नहीं होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!