Breaking News in Primes

भोपाल जिले की बैरसिया जनपद की ग्राम पंचायत नजीराबाद में भ्रष्टाचार का अंबार 

0 223

नजीराबाद पंचायत का कारनामा : स्वच्छ भारत अभियान कागजों तक सीमित

 

भोपाल जिले की बैरसिया जनपद की ग्राम पंचायत नजीराबाद में भ्रष्टाचार का अंबार

 

मनीष कुमार / 9407299343

 

भोपाल । मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान के तहत गली मोहल्ले से कचरा एकत्रित करने के नाम पर सिर्फ लीपा पोती की जा रही है, बैरसिया जनपद पंचायत की बड़ी ग्राम पंचायत में शुमार नजीराबाद में स्वच्छ भारत अभियान और नल जल योजना की धज्जियां उड़ाते हुए शासन को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है नजीराबाद ग्राम पंचायत में कचरा कलेक्शन के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है जहां पर गली मोहल्लों से कचरा एकत्रित करने के लिए गाड़ियां तो है परंतु प्रतिदिन गाड़ियां ग्रामीण क्षेत्र में घूम कर कचरा एकत्रित नहीं कर रही है ।

 

वहीं दूसरी ओर नजीराबाद ग्राम पंचायत में पानी का भारी संकट है जबकि यहां पर पूर्व से संचालित हो रही नल जल योजना में दोबारा पीएचई के द्वारा कार्य कराया गया है परंतु पीएचई विभाग और ग्राम पंचायत जो की ग्रामीण की प्यास को भीषण गर्मी में बुझाने के बजाय और बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाते हुए कार्य कर रहे हैं । तभी तो नजीराबाद ग्रामीण क्षेत्र में टैंकर माफियाओं का आतंक हद से ज्यादा बढ़ गया है यहां पर 500 से रुपए 800 प्रति टैंकर के हिसाब से पानी बांटा जा रहा है तो वहीं 500 और 1000 लीटर की पानी टंकी भरने के लिए 100 से 200 रुपए लिए जा रहे हैं इस प्रकार की धनउगाही से आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि नजीराबाद ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान और नल जल योजना का कार्य सिर्फ कागजों में संचालित किया जा रहा है यहां के ग्राम पंचायत के अधिकारी सरपंच सचिव सिर्फ अन्य खर्चो के नाम पर पैसे निकालने में मदमस्त है ।

 

क्या कहना है ।

 

प्रतिदिन कचरा गाड़ी जाति है गांव में और पानी की बहुत दिक्कत है नजीराबाद में

 

सरपंच नर्मदा प्रसाद नजीराबाद

 

सचिव का मोबाइल मेरे पास है, क्या जानकारी चाहिए आप बताइए ।

 

जय राम मीना सचिव नजीराबाद

 

अगले अंक में देखिए ।

 

नजीराबाद में बिजली विभाग का कारनामा मेंटेनेंस और ट्रिप के नाम पर कटौती

 

भीषण गर्मी में बिजली विभाग बिना जानकारी दिए बंद कर रहा लाईट

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!