Breaking News in Primes

गुना में युवक के साथ अमानवीयता : बंधक बनाकर पहनाई जूतों‎ की माला

0 191

गुना से दीपक राठौर की खबर

 

*गुना में युवक के साथ अमानवीयता : बंधक बनाकर पहनाई जूतों‎ की माला… मुंह पर पोती कालिख, मुंडन कर बनाया वीडियो; पीड़ित का दावा- पेशाब भी पिलाई

 

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक के साथ अमानवीय बर्ताव करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसके रिश्तेदारों द्वारा ही युवक का मुंडन किया गया, उसे जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाकर वीडियो बनाया गया। घटनाक्रम 24 मई का बताया जा रहा है। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया है। वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित युवक ने घटना 24 मई की बताई है।

जानकारी के मुताबिक, गुना जिले में रहने वाला महेंद्र बंजारा बमौरी ब्लॉक के भौंरा कॉलोनी क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। तभी उसकी चचेरी बहन का पति रमेश बंजारा उसे कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने ले गया। इसके बाद बारां जिले के जंगलों में ले जाकर 7 लोगों ने महेंद्र का मुंडन किया, उसे जूतों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। बताया जा रहा है कि महेंद्र की चचेरी बहन की शादी रमेश के साथ हुई थी। रमेश की पत्नि घर से भाग गई। इसके बाद बंजारा समुदाय में प्रचलित झगड़ा प्रथा के तहत रमेश महेंद्र और उसके परिजनों से रुपयों की मांग कर रहा था। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और महेंद्र को अपमानित करने के उद्देश्य से उसके साथ इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया।

मामले ने तूल पकड़ा तो गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा के निर्देश पर फतेहगढ़ थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि, बंजारा समुदाय में झगड़ा प्रथा के मुताबिक अगर कोई महिला या पुरुष अपने जीवनसाथी के साथ नहीं रहना चाहते हैं तो उन्हें पंचायत के जरिए एक रकम तय कर पीड़ित पक्ष को देना होती है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!