Breaking News in Primes

बनखेड़ी तहसील में खनन माफियाओं के हौसले

0 96

*बनखेड़ी तहसील में खनन माफियाओं के हौसले*

*ग्राम पंचायत तिदवारा खुलेआम चल रहा मिट्टी खनन का अवैध धंधा,*- प्राइम संदेश/- बनखेड़ी संवाददाता रमेश कुमार

सरपंच सचिव पर मेहरबान जिला खनिज विभाग के अधिकारी

बनखेड़ी तहसील से महज कुछ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत तिदवाड़ा में सरपंच सचिव के द्वारा शासकीय भूमि का अवैध मिट्टी उत्खनन करवा कर रोड ठेकेदार को मिट्टी बेचने का काम भरपूर मात्रा में चल रहा है जिसकी जानकारी से खनिज विभाग अनजान नजर दिखता है

पिछले कई समय से खेत तालाब की मिट्टी का अवैध परिवहन करवा कर अब सरकारी भूमि की मिट्टी का अवैध उत्खनन करवाया जा रहा है लोगों का कहना है कि इसमें राजनीतिक संरक्षण होने के कारण कोई व्यक्ति आवाज उठाने से डरता है जिसका भरपूर फायदा सरपंच सचिव व रोजगार सहायक भी लेते नजर आ रहे ऐसी स्थिति में अवैध मिट्टी के उत्खनन करने पर प्राकृतिक छाती पहुंचने का काम ग्राम पंचायत तिंदवाड़ा के सरपंच सचिव द्वारा करवाया जा रहा है जिससे खनिज प्रशासन की मिलीभगत के संकेत नजर आते हैं क्षेत्र में अवैध उत्खनन को अधिकारियों के आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है

लंबे समय से चल रहे मिट्टी खनन के अवैध खेल में जिम्मेदार खनिज ओर राजस्व विभाग का रवैया अपनी मोन स्वीकृति देता प्रतीत दिखाई दे रहा हैं जो कि क्षेत्रवासियों को रास नहीं आ रहा हैं। अवेध खनन को लेकर आमजन मानस का कहना है कि यह सब खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत का खेल है?

बनखेड़ी क्षेत्र में नजर डाली जाए तो मिट्टी माफियाओं ने जगह जगह प्रशासनिक कार्यवाही की लचर व्यवस्था के चलते कई जगहो को मिट्टी का अवैध खनन कर क्षेत्र को बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील कर दिया है। जिसकी शिकायत आये दिन खनिज ओर राजस्व अमले तक पहुंचती रही है क्षेत्र में मिट्टी खनन का यह खेल सुबह शाम से लेकर रात तक बदस्तूर जारी रहता है बीते को भी एक खेत में तालाब खुदाई कार्य कर रोड ठेकेदार को मिट्टी बेचने का काम किया और अब इस खेत में रोजगार सहायक के द्वारा मस्टरोल जारी कर पैसे निकालने का काम चल रहा है इस तरह दोहरी प्रक्रिया से सरकार को ठेंगा दिखाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा कार्य किया जा रहा है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!