Breaking News in Primes

सरकारी दफ्तरों में खाली अफसरों की कुर्सी प्रभारी के कंधों पर

0 236

सरकारी दफ्तरों में खाली अफसरों की कुर्सी प्रभारी के कंधों पर बड़ी योजनाओं का भार लंबे समय से जिला मुख्यालय पर फुलफ्रेश अधिकारियों की नहीं हुई नियुक्ति

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन। जिला मुख्यालय पर सरकारी दफ्तरो में खाली अफसरो की कुर्सी पर लंबे समय से फुल फ्रेश अधिकारीयों की नियुक्तियां नहीं हो सकी। नतीजतन बड़ी योजनाओं का भार प्रभारी अधिकारीयों के कंधों पर है।आलम यह है की डेढ़ दर्जन से ज्यादा सरकारी दफ्तरों में प्रभारी अधिकारियों से काम चलाना पा रहा है। क्योंकि यहां लंबे समय से फुलफ्रेश अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। कभी ट्रांसफर भी हो रहे हैं तो अधिकारियों की पहली पसंद रायसेन नहीं रह गया है।बताया जाता है कि जून जुलाई में तबादले का सीजन आएगा तब जरूर पद भरे जा सकते हैं। फिलहाल स्थिति यह है कि अनफ्रेंड कर्मचारियों के कंधों पर शासन प्रशासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का भार है।

देखा जाए तो सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों की भर्तियां एक दशक से नहीं हो सकी है। जिससे पुराने अधिकारी कर्मचारी एक के बाद रिटायर हो रहे हैं उनके पद नहीं भर पा रहे हैं। उनके पद भी समाप्त किए जा रहे हैं। अधिकारियों की हर विभाग में कमी देखी जा रही है। जिला मुख्यालय पर तिलक केंद्रीय सहकारी बैंक रायसेन जिला अल्पसंख्यक विभाग कल्याण विभाग रायसेन जिला योजना मंडल एवं सांख्यिकी विभाग, उपसंचालक एवं पशु चिकित्सा सेवाएं रायसेन,जिला उद्यानिकी विभाग,जिला शिक्षा विभाग आदि विभाग फरवरी अफसर की भरोसे चल रहे हैं। जिले की तहसीलों में भी तहसीलदार के पद खाली है ।वहां नायब तहसीलदार के भरोसे प्रभार से काम चलाया जा रहा है। दिवाली सूत्रों से पता चला है कि जब से इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति हुई है तब से फुल फ्रेश अधिकारी नहीं आए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!