Breaking News in Primes

घटस्थापना एवं कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ नौ दिवसीय शिव कथा महोत्सव

0 205

*घटस्थापना एवं कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ नौ दिवसीय शिव कथा महोत्सव*

तनौद

जनपद पंचायत पामगढ़ के अंतर्गत आने वाले मां चंडी के पावन धरा व आदर्श ग्राम पंचायत खोरसी में घटस्थापना एवं कलशयात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव कथा महोत्सव का प्रारंभ दिनांक 14 मई 2024 को हो गया जिसमें कथा व्यास पंडित श्री रमेश कुमार शुक्ला जी लखनपुर खीरी (लखनऊ उत्तर प्रदेश) हो। सुसज्जित रथ में शिव पार्वती की मनोहर झांकी निकाली गई गांव की महिलाओं माताएं बहनें कलशयात्रा निकाली गई शिव कथा महोत्सव के राधे मित्र मंडली खोरसी द्वारा आयोजित किया जा रहा है के शिव पुराण कथा के माध्यम से मानव जाति के कल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए आयोजन किया जा रहा है कथा के‌ प्रथम दिवस को कलशयात्रा निकाली गई जो ग्राम के मुख्य मार्ग होते हुए ग्राम के मुख्य तालाब जिन्हें पनखत्ती तालाब कहा जाता है जहां पर मां चंडी दाई विराजित है वहां पानी भरकर कथा स्थल ले जाया गया जहां पर घट स्थापना किया गया इसके पूर्व कथा व्यास पंडित श्री रमेश कुमार शुक्ला जी लखनपुर खीरी लखनऊ द्वारा मां चंडी दाई मंदिर में पूजा अर्चना एवं द्वीप प्रज्जविलत किया गया और कथा के सफल समाप्ति के लिए कामना की गई। कथा के प्रथम दिवस कथा पंडाल में उपस्थित श्रोता समाज एवं भक्त जनों को संबोधित करते हुए कथा व्यास पंडित श्री रमेश कुमार शुक्ला जी लखनपुर खीरी लखनऊ द्वारा शिव कथा महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव कथा एक ऐसी कथा है जिसके श्रवणमात्र से व्यक्ति भव रुपी सागर से पार हो जाता है कलशयात्रा के दौरान राधे मित्र मंडली के सदस्यों द्वारा जगह जगह पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस प्रकार कलशयात्रा में ग्राम पंचायत खोरसी के सभी माताओं एवं बहनों ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया कलशयात्रा को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत खोरसी के सरपंच श्री खीखराम चौहान जी, श्रीमान प्रशांत कुमार दुबे जी उपसरपंच ग्राम पंचायत खोरसी, श्री खेदनाथ साहू, दीपक कुमार दुबे , पुरुषोत्तम साहू , रामकुमार साहू, शंकर लाल साहू, राजकुमार साहू, राम कीर्तन साहू, चंद्रकुमार साहू, सुभाष साहू, रामप्रसाद साहू ,गोपेलाल साहू गौरीशंकर यादव, रविशंकर यादव , अश्विनी साहू , बरसाती साहू, विष्णु साह ग्रामीण जनों में लकेश्वर साहू, रिपुसुदन पटेल, भरथरी चौहान,मनोज कुमार गोंड़, संतोष साहू, सुन्दर लाल सोन, एवं मातृशक्तियो का सराहनीय योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!