Breaking News in Primes

लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ता संकल्प लेकर जुट जाएं : अजय जम्वाल

0 168

हेडलाइन

*लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ता संकल्प लेकर जुट जाएं : अजय जम्वाल *

 

*लोकसभा स्तरीय विधानसभा कोर कमेटी,चुनाव प्रबंधन समिति की विमल श्री हुआ सम्पन्न*

 

प्राइम संदेश एमसीबी छत्तीसगढ़ अजीमुदिन अंसारी

 

कोरिया

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा स्तरीय

विधानसभा कोर कमेटी,चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक मनेन्द्रगढ़ के विमल श्री में

सम्पन्न हुई तथा भाजपा आज की बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय अजय जमवाल ,प्रदेश संगठन मंत्री माननीय पवन साय ,लोकसभा कलस्टर प्रभारी माननीय अमर अग्रवाल, लोक सभा प्रभारी माननीय धर्मलाल कौशिक, लोक सभा के संयोजक माननीय भैया लाल राजवाड़े, सह संयोजक मनोज शर्मा,संभाग प्रभारी राजा पाण्डेय ,छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल,पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंग, संगठन प्रभारी उधेश्वरी पैकरा, पूर्व विधायक चम्पादेवी पावले , मरवाही बिधायक प्रणव मोरपच्ची के द्वारा श्यामाप्रसाद मुखर्जी , भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय् जी के छाया चित्र मे पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर बैठक प्रारम्भ हुआ तथा माननीय समस्त अतिथियों का स्वागत पश्चात क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय अजय जम्वाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मिले मतों के प्रतिशत को बढ़ाने के लिये बूथ स्तर पर कार्य करने जुट जाएं। छत्तीसगढ़ की जनता को मोदी जी की गांरटी पर पूरा भरोसा है और वातावरण भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है। जनता को भाजपा पर विश्वास है पर हमें पूरी ताकत से कार्य करना होगा।

 

अजय जमवाल ने कहा कि देश में 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण है। ये चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। देश की हर लोकसभा सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्णं है। मोदी जी के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प है जिसमें हम सभी को अपना 100 प्रतिशत देना है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि हमें केंद्रीय संगठन की ओर से विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में जो कार्यक्रम दिए गए थे उस पर फोकस करते हुए लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यक्रम तय करना होगा। मोदी की एक -एक गारंटी को प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पूरा कर रही है। दूसरी ओर हमारा दायित्व है कि हम सभी मोदी जी के नारे अब की बार मोदी सरकार, अब की बार 400 पार, और मैं हूं मोदी का परिवार का नारा लगाते चुनाव में रिकार्ड मतों से जीतने का संकल्प लेकर काम करें। तथा

प्रत्येक कार्यकर्ता विजय दिवस बनाने के लिए भी अपने -अपने बूथ पर जा कर लोगो से मुलाकात कर मोदी जी की योजनाओ की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ता यह लक्ष्य बना ले मै जिस बुथ मे रहता उस बूथ की बैठक कर बैठक में शामिल होना है प्रत्येक बूथ में 22 बिंदुओं को लागू करने के लिए बैठक करना है तथा बूथ में जो एनजीओ की जानकारी है उसे जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को परिवार समझे और अपने बूथ में जाकर बूथ में 370 वोट की बढ़ोतरी के लिए कार्य करना है पिछले 25 वर्षों से हारे हुए या जीते हुए नेताओं को अपने भाजपा में शामिल कर उन से मार्गदर्शन लेना है और उनके माध्यम से वोट की बढ़ोतरी भी करनी है टोटल लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत कुछ लोगों को लाभ मिला किन-किन लोगों को लाभ मिला किसी को नहीं मिला तो क्यों नहीं मिला यह सब अपने विधायक को नोट करके देना है ताकि आने वाले समय में सभी लाभ प्राप्त हो सके। वंही राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी जी सभी कार्यकर्ताओं से वोट को 10% का इजाफा करना है हर बूथ में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 370 वोट और बढ़ाना है 200 वोट मिला है तो 370 वोट बढ़ाना है भाजपा का झंडा हर घर में लगाना है सभी कार्यकर्ता अपने घर में भाजपा का झंडा लगाए किसी भी परिस्थिति में हमें अपने बूथ को जिताना है संगठन मंत्री ने कहा है जो कार्यकर्ता अपने बूथ में सबसे ज्यादा वोट का इजाफा करेगा उसे प्रदेश संगठन द्वारा बूथ को ₹25000 के इनाम भी दिया जाएगा।

वंही आज की बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का ओसंचार करते हुए कहा कि संगठन ने लोकसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया है। बूथ से लेकर मंडल तक कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से चुनाव में जुटना होगा। बूथ स्तर पर हमें 10 फीसदी वोट बढ़ाने पर फोकस करना है।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष लोकसभा प्रबंध समिति, लोक सभा कोर ग्रुप, सभी बिधान सभा चुनाव प्रबंध समिति ,जिला कोर ग्रुप , महामंत्री मंडल अध्यक्ष , जन प्रतिनिधि, एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। आज की बैठक का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी जी के द्वारा किया तथा आज की बैठक मे आये मुख्य अतिथियो व कार्यकर्ताओ का आभार कोरिया जिला के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने किया ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!