Breaking News in Primes

लाड़ली बहनों के स्वागत से अभिभूत नजर आए शिवराजसिंह चौहान

0 183

लाड़ली बहनों के स्वागत से अभिभूत नजर आए शिवराजसिंह चौहान

मध्यप्रदेश

22 मार्च2024

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन के श्रीराम परिसर में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 

कहा संसदीय क्षेत्र को बनाएंगे आदर्श

 

रायसेन। लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन जिले में लाड़ली बहनों के स्वागत से अभिभूत नजर आए। रायसेन जिले की सीमा में प्रवेश करते ही ग्राम खरबई में सर पर कलश लिए लाडली बहनाओ ने उनका स्वागत किया।

 

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रायसेन खरबई की पवित्र भूमि को प्रणाम है क्षेत्र की जनता मेरे लिए जीवित देवी देवताओं के समान है। और उनकी सेवा करना ही है मेरे लिए किसी पूजा से कम नहीं हैं। लाडली बहनों के साथ भांजे भांजियो ने उन्हें अपनी अल्प बचत की गुल्लक भेंट कर विदिशा रायसेन सीट से भारी बहुमतों से विजय बनाने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं खरीदी में लाडली बहनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, रामपाल सिंह राजपूत, बीजेपी जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अन्य bjp कार्यकर्ताओं ने भी ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन सागर मार्ग स्तिथ श्री राम परिसर में लोक सभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया

 

रायसेन के सागर मार्ग पर स्थित श्रीराम परिसर में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा चुनाव में विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाया जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि जब वो यह से सांसद का चुनाव लड़ते थे तब रायसेन जिले की तीन विधानसभा से सर्वाधिक वोट मिलते थे।

 

उन्होंने कहा कि काम करना है तो प्लेटफार्म चाहिए उन्होंने भाजपा को सर्वश्रेष्ठ पार्टी बताया। उन्होंने कहा की जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो रायसेन की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। रायसेन में मेडिकल कॉलेज में े बनकर रहेगा विकास की दौड़ में रायसेन पीछे नहीं रहेंगा। उन्होने लाड़ली बहना से कहा कि उन्हें लखपति दीदी बनाकर रहूंगा यही मेरा संकल्प है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!