Breaking News in Primes

छ.ग. महिला संगठन किरंदुल ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0 536

“छ.ग. महिला संगठन किरंदुल ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस”

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

किरंदुल (प्राईम संदेश) छ.ग. महिला संगठन किरंदुल द्वारा प्रतिवर्ष नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के फुटबॉल ग्राउंड में महिलाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसके समापन समारोह में आज नगर में महिलाओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई। रैली का समापन इंद्रजीत सिंह भवन में किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेरणा महिला समिति के अध्यक्ष मृणालिनी नाईक एवं विशिष्ट अतिथि में श्रीमती विजया राजा कुमार, श्रीमती मंजू कवासी, श्रीमती सुब्रमण्यम, अन्य अतिथियों में श्रीमती अनुपमा भद्रा, मंजू पांडे, कांता सर्वदे, विशेष आमंत्रित सदस्य में राजेश संधू (सचिव एसकेएमएस), के साजी, रोशन मिश्रा, सुदरू राम तेलाम, जागेश्वर प्रसाद थे। मंच संचालन हेमलता सोनी द्वारा किया गया। मंचासीन अतिथियों ने डालने उदबोधन में महिलाओं की उपलब्धि, सम्मान एवं अपने विचारों को उनके साथ साझा किया। तत्पश्चातउनके द्वारा कराए प्रतियोगिताओं में हुए विजेताओं को मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर के सभी समाज के महिला, मजदूर महिला साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था महिला संगठन द्वारा की गई थी। सारे कार्यक्रम में महिला फेडरेशन के प्रीति दूधी, सपना हलदर, सुचित्रा दास, विजया लक्ष्मी, लक्ष्मी पोयाम, महेश्वरी, कुन्नी, रामबती, चमेली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!