Breaking News in Primes

स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में कृषि उन्नत योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0 361

लोकेशन

जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़ संवाददाता शत्रुघन तिवारी

 

स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में कृषि उन्नत योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

-योजना अंतर्गत जिले के 54 हजार 271 किसानों को 300 करोड़ 62 लाख 45 हजार रूपए की राशि किसानों के खाते में किया गया अंतरित

 

-कृषक उन्नति योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में उपार्जित धान के प्रतिपूर्ति राशि वितरण

 

-किसानों से की गई एक और गारंटी हुईं पूरी – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

 

सूरजपुर/12 मार्च 2024/ आज कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउंड शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केतका रोड में आयोजित किया गया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले में 54271 किसानों को उपार्जित धान के अंतर की राशि 300 करोड़ 62 लाख 45 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में अंतरित की गई। जिसे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सीधे कृषक बंधुओं के खाते में अंतरित की।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन किसानों को समर्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की किसानों से की गई एक और गारंटी पूरी हुई। कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य व सूरजपुर जिले के लिए आज का दिन सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ के किसानों का हित और समावेशी विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। जिसे पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन हर सकारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे अन्नदाता कृषक बंधुओं की तरक्की निरंतर होती रहे यही उनकी ईश्वर से कामना है।

राज्य शासन के मंशानुरूप वर्ष 2023-24 में कृषकों द्वारा उपार्जित धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100/- रूपये प्रति क्विंटल राशि प्रदान करने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना प्रारंभ की गई है। कृषक उन्नति योजनान्तर्गत कृषकों को प्रति क्विंटल 3100 /- रूपये देने का प्रावधानित है। पूर्व मे कृषकों को 2183/- रूपये प्रति क्विंटल प्रदान किया जा चुका है, जिसकी शेष प्रति पूर्ति राशि 917 /- रूपये प्रति क्विंटल आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सीधे कृषकों के खाते में हस्तांतरित किया गया। उक्त के अतिरिक्त प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसके अन्तर्गत विकासखण्ड भैयाथान, प्रतापपुर, एवं रामानुजनगर में वहीं के जनपद पंचायत सभाकक्ष में यह कार्यक्रम हुई, वही ओड़गी विकास खण्ड में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ओड़गी तथा प्रेमनगर के दुर्गा पंडाल स्थल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम मे बाबूलाल अग्रवाल, शषिकांत गर्ग, अजय अग्रवाल, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्री राम कृपाल साहू, श्री टीपी साहू, श्री संजू सोनी, श्री राजेष्वर तिवारी, श्री सुरेन्द्र राजवाडे, श्री सतवीर सिंह, श्री कृष्ण गोयल, श्री संस्कार अग्रवाल, श्री किषन देवागंन व अन्य जन प्रतिनिधि तथा कलेक्टर श्री रोहित व्यास, उपसंचालक कृषि अधिकारी प्रदीप एक्का व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्राइम्स सन्देश न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!