Breaking News in Primes

राजनैतिक रसूख की भेंट चढ़ी बच्चों की छात्रावास की बाउंड्रीवाल

0 235

राजनैतिक रसूख की भेंट चढ़ी बच्चों की छात्रावास की बाउंड्रीवाल

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

बगैर अनुमति के शासकीय बालक एक्सीलेंस छात्रावास परिसर में एक जनप्रतिनिधि द्वारा सरकारी जमीन परिसर में करवा रहे निजी कार्यक्रम बाउंड्रीवाल को भी तोड़ा अधिकारी बने खामोश

रायसेन।राजनैतिक रसूख की भेंट चढ़ी शासकीय बालक छात्रावास की बाउंड्रीवाल।जिला पंचायत सदस्य वार्ड 3 के एक जनप्रतिनिधि अपनी मनमानी के चलते शासकीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास की बगैर परमिशन के बाउंड्रीवाल की तोड़फोड़ कर सरकारी जमीन पर एक निजी कार्यक्रम कराने का मामला सोमवार को दोपहर सामने आया है।जिससे हड़कंप मच गया है।जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों सहित बालक छात्रावास अधीक्षक प्रभाकर गायकवाड़ से अनुमति के बारे में जानकारी मांगी तो वह गोलमाल जानकारी देते नजर आए।छात्रावास गायकवाड़ के इस मामले में हाथ पाँव फूल गए। वह मीडिया कर्मियों से बोले कि रायसेन एसडीएम से संबंधित की बात हो गई है।जब कुछ मीडिया कर्मियों ने नवागत एसडीएम पीसी शाक्य से बात हुई तो साफ बोले मेरी किसी नेता जनप्रतिनिधि से कोई बात नहीं हुई है। वहीं जिला आदिमजाति कल्याण विभाग रायसेन के अधीन शासकीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास ।बात साफ जाहिर हो चुकी है कि शासन प्रशासन के नियम हैं कि किसी भी सरकारी जमीन छात्रावास या किसी शासकीय स्कूल में कोई भी निजी कार्यक्रम कराए जाने की इजाजत नहीं है।तो फिर मेहगांव वार्ड 3 के जिला पंचायत सदस्य कौन से नियम आधार पर यह आयोजन कराया जा रहा है।दिनभर इस सरकारी छात्रावास के आयोजन बिना परमिशन के ड्रामे की बात चलती रही।लेकिन कोई वैधानिक कानूनी कार्रवाई करने से जिम्मेदार विभाग के अधिकारी बचते नजर आए।

इतना ही नहीं उस जनप्रतिनिधि द्वारा शासकीय छात्रावास की बाउंड्रीवाल को आधा तोड़फोड़ कर दिया है।जो कि नियम विरुद्ध है।लोगों का कहना है कि ऐसे लापरवाह मनमानी करने वाले जनप्रतिनिधि के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।छात्रावास अधीक्षक बना दलाल

शासकीय बालक एक्सीलेंस छात्रावास अधीक्षक प्रभाकर गायकवाड़ सालों से जमे हुए हैं।इतना ही नहीं वह डीईओ से दलाली करने की चर्चाएं जोरों पर चल रही है।छात्रावास अधीक्षक गायकवाड़ हॉस्टल छात्रावास अधीक्षकों से मनमानी पोस्टिंग दिलाने अन्य कार्यों की दलाली करते हैं।वर्तमान में छात्रों की बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं चल रही है।जनप्रतिनिधि के निजी कार्यक्रम के आयोजन के लिए जबरन उनकी छुट्टी करवाकर हॉस्टल खाली करवा दिया गया इस कार्यक्रम के लिए।

इनका कहना है

यह बात मीडिया द्वारा जानकारी देने के बाद संज्ञान में आई है।यदि ऐसी जानकारी है तो कलेक्टर साहब को इस मामले से अवगत कराया जाएगा।बालक छात्रावास की बाउंड्रीवाल जनप्रतिनिधि की शह पर तोड़ी गई है तो नियम अनुसार वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।सीपी सोनी डीईओ जिला आदिम जाति कल्याण विभाग रायसेन

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!