Breaking News in Primes

मंदिरों में खेली जाएगी ब्रज की फूलों की होली महाशिवरात्रि पर्व पर शिव बारात के लिए दिए जा

0 241

मंदिरों में खेली जाएगी ब्रज की फूलों की होली महाशिवरात्रि पर्व पर शिव बारात के लिए दिए जा

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रहे हैं आमंत्रण के पीले चावल

कल से फाल्गुन माह की बयार, इस महीने रहेगी महाशिवरात्रि और होली का त्योहार,महाशिवरात्रि पर निकलेगी शिव बारात

 

 

इस माह यह रहेंगे प्रमुख त्योहार

25 फरवरी- फाल्गुन मास प्रारंभ

28 फरवरी – संकष्टी चतुर्थी

1 मार्च – माता यशोदा जंयती

3 मार्च – भानु सप्तमी, शबरी जंयती, कालाष्टमी

4 मार्च – जानकी जंयती

6 मार्च – विजया एकादशी

8 मार्च – महाशिवरात्रि पर्व एवं प्रदोष व्रत

10 मार्च- फाल्गुन अमावस्या

12 मार्च – फुलैरा दूज

13 मार्च – विनायक चतुर्थी

20 मार्च- आमल की एकादशी

24 मार्च – होलिका दहन

25 मार्च – होली, फाल्गुन पूर्णिमा

हिंदू धर्म का यह पर्व फाल्गुन माह का सबसे बड़ा त्योहार है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को 8 मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव का मां पार्वती से विवाह हुआ था। इस दिन लोग भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह महाशिवरात्रि के रूप में मनाते हैं। मंदिरों में शिव विवाह का आयोजन होगा। शहर के विभिन्न मंदिरों से धूमधाम से शिव बारात निकलेगी।

बरसेगा रंग-गुलाल

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को 25 मार्च सोमवार को होली मनाई जाएगी। यह पर्व रंगों और खुशियों का प्रतीक है। इस दिन लोग एक दूसरे को स्नेह पूर्वक गले लगाकर होली का त्योहार मनाते हैं। शहर में जगह होली मिलन होगा और रंग पंचमी तक खूब रंग-गुलाल बरसेगा।

रायसेन।. फाल्गुन मास की शुरुआत रविवार से हो रही है। हिन्दु पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास साल का आखिरी महीना होता है।धार्मिक दृष्टिकोण से फाल्गुन के महीने को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह में भगवान शिव, कृष्ण और चंद्र देव की पूजा-उपासना की जाती है। इस माह चारों ओर प्रकृति अपनी सुंदरता बिखेरती हुई नजर आती है। साथ ही होली, महाशिवरात्रि पर्व जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!