Breaking News in Primes

नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ट भाजपा में होंगे शामिल राजनीतिक क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म

0 267

गुना से दीपक राठौर की खबर

 

गुना की राजनीति में फिर से होने जा रही है उठापटक

 

नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ट भाजपा में होंगे शामिल

 

राजनीतिक क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म

 

गुना। राजनीतिक क्षेत्र में यह चर्चा बड़े जोरों पर चल रही है कि कांग्रेस के वार्ड 27 पार्षद बने और नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभालने वाले कांग्रेस के युवा और कद्दावर नेता तथा दिग्विजय सिंह जी के करीबी माने जाने वाले शेखर वशिष्ट अब भाजपा का दामन थाम सकते हैं। ऐसा राजनीतिक क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है वहीं सूत्र बताते हैं कि आने वाली 27 फरवरी को नगर पालिका की साधारण सभा होने जा रही है उससे पूर्व श्री वशिष्ठ कभी भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। राजनीतिक सूत्र यह भी बताते हैं कि श्री वशिष्ठ के साथ कांग्रेस के ही चार अन्य पार्षद भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं बताया जाता है कि नपा में नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ट से भाजपा के वरिष्ठ नेता निरंतर संपर्क में है अब यह तो आने वाला समय बताएगा कि कांग्रेस के कद्दावर नेता श्री वशिष्ठ कब भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि इस संदर्भ में जब शेखर वशिष्ट से बात की तो उन्होंने फिलहाल इस बात की अभी पुष्टि नहीं की है लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा बड़े जोरों से है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!