Breaking News in Primes

किरंदुल श्रमिक संघ इंटक ने अपना वार्षिक मिलन समारोह धूमधाम से मनाया”

0 510

“किरंदुल श्रमिक संघ इंटक ने अपना वार्षिक मिलन समारोह धूमधाम से मनाया”

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

किरंदुल (प्राईम संदेश) एनएमडीसी परियोजना किरंदुल में मजदूरों के अधिकार एवं हितों के लिए गठित श्रमिक संघ मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने अपना वार्षिक मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के मुख्य महाप्रबंधक पद्मनाभ नाईक उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर भारत माता के चलचित्र पर दीप प्रचलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात किरंदुल से लगे ग्राम चोलनार आश्रम के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सभी मजदूर साथियों एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मनाभ नाईक ने कहा कि एनएमडीसी ने इस माह अपने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है। और यह सब आप सभी मजदूर साथियों के सहयोग से ही संभव हुआ है। निश्चित तौर पर आगे भी हम मिलकर कई नई कीर्तिमान स्थापित करेंगे। मजदूर संघ इंटक के सचिव ए के सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन द्वारा वार्षिक मिलन समारोह करने का उद्देश्य नगर के सभी लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी भाईचारा कायम करना होता है। हमारा किरंदुल नगर एक मिनी भारत के रूप में जाना जाता है। जिसमें दूर-दूर से सभी धर्म संप्रदाय के लोग आकर बसे हैं। पर सभी एक परिवार की तरह रहते हैं। मिलन समारोह में सभी मजदूर साथी एक दूसरे से भाईचारे के साथ मिलते है। जिससे उनमे नई ऊर्जा प्राप्त होती है। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने सामुहिक भोजन ग्रहण किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!