Breaking News in Primes

नगर निगम में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

0 238

लोकेशन कटनी

जिला कटनी

संवाददाता सचिन तिवारी

 

 

*नगर निगम में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा*

 

*महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने किया ध्वजारोहण*

 

कटनी -: नगर पालिक निगम कटनी में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गणतंत्र दिवस पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान गाया।

नगर पालिक निगम कार्यालय में 26 जनवरी 2024 को भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम कार्यालय में महापौर शहर की प्रथम नागरिक श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा निगम अध्यक्ष मनीष पाठक आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल एम आई सी सदस्यों एवं पार्षदों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया ।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखता है 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था जिसके पश्चात प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा तथा इसी दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटाकर भारतीय संविधान को लागू किया गया था वह लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ संविधान को जोड़ा गया था नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एम आई सी सदस्य डॉक्टर रमेश सोनी सुभाष शिब्बू साहू श्रीमती बीना बैनर्जी जय नारायण निषाद शशिकांत तिवारी पार्षद लव साहू सीमा श्रीवास्तव शकुंतला सोनी सुरेंद्र गुप्ता पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक उपयुक्त पवन कुमार अहिरवार कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक फायर नियंत्रण अधिकारी अरविंद प्यासी सुमन लता सोलंकी प्राचार्य के सी एस स्कूल संदीप पाठक आलोक तिवारी मृदुल श्रीवास्तव सहायक यंत्री आदेश जैन सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!