Breaking News in Primes

लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई प्रारंभ

0 282

लोकेशन

जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़

संवाददाता शत्रुघन तिवारी

 

हेड लाईन

लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई प्रारंभ

 

एंकर

सूरजपुर/10 जनवरी 2024/ शिक्षा विभाग के विभागीय बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों का ब्यौरा मांगा था और बिना किसी ठोस कारण अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के ऊपर नियमानुसार ठोस कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये थे। जिसके परिपालन में लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। जिले के अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों का प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया गया। जिससे लंबे समय से अनुपस्थित श्री गीता प्रसाद राजवाड़े, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. पण्डरीपानी करमपुर, वि.ख. सूरजपुर, श्री धनंजय राम, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. गंवटियापारा मोहनपुर, वि.ख. सूरजपुर, श्री समयलाल यादव, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. केशवपुर, वि.ख. रामानुजनगर, श्री राकेश सिंह, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. माझापारा तेजपुर, वि.ख. रामानुजनगर, कु. सुमिता कुजूर, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. खुटहनपारा तिवरागुड़ी वि.ख. रामानुजनगर, श्री मोहन सिंह, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. खोरखोरीपारा साल्ही, वि.ख. रामानुजनगर, श्री देव शरण राजवाड़े, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. कोड़ाकुपारा चन्द्रेली, वि.ख. प्रतापपुर, श्री मनोज कुमार सिंह, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. पलढा, वि.ख. प्रतापपुर, श्रीमती श्वेता मेश्राम, व्याख्याता पंचायत उ.मा.वि. लटोरी, वि.ख. सूरजपुर के 09 शिक्षकों के विरुद्ध में बर्खास्तगी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। प्राइम्स सन्देश न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!