Breaking News in Primes

कलेक्टर दुबे ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से की विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की

0 283

कलेक्टर दुबे ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से की विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की

 

*राजू बैरागी जिला रायसेन*

 

समीक्षा

रायसेन, 12 दिसम्बर 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रायसेन जिले के समस्त नगरीय निकायों के वार्डो तथा ग्राम पंचायतों में यात्राओं तथा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अरविंद दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर दुबे ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में आठ आईईसी वेन नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में पहुंचकर केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगीं। आईईसी वेन में उपलब्ध ऑडियो विजुअल एड, ब्रोशर, पम्पलेट, बुकलेट इत्यादि से सूचनाओं और जानकारियों को आमजन तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से जनपदवार बनाए गए रूट चार्ट की जानकारी लेते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी हो और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर दुबे ने निर्देश दिए कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाएं की जाएं। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर महिला बाल विकास विभाग, बैंक, स्व-सहायता समूहों, कृषि, उद्यानिकी, जल जीवन मिशन आदि के स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थलों पर तकनीकी सत्र भी आयोजित होंगे जिनमें कृषि कार्यो में ड्रोन के उपयोग का प्रदर्शन, मिट्टी परीक्षण, प्राकृतिक और उन्नत खेती की जानकारी दी जाएगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी भी शामिल हुए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!